मुरादाबाद : प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुरभि अग्रवाल ने किया हासिल
मुरादाबाद, अमृत विचार। विश्व मानव दिवस के उपलक्ष में रविवार को टीएमयू सभागार में क्वालिटी और एडवांस मानव विषय पर प्रतियोगिता कराई गई। इस अवसर पर बीएड व एमएड के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में सुरभि अग्रवाल ने प्रथम, शिवांगी ने द्वितीय व …
मुरादाबाद, अमृत विचार। विश्व मानव दिवस के उपलक्ष में रविवार को टीएमयू सभागार में क्वालिटी और एडवांस मानव विषय पर प्रतियोगिता कराई गई। इस अवसर पर बीएड व एमएड के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
प्रतियोगिता में सुरभि अग्रवाल ने प्रथम, शिवांगी ने द्वितीय व राशि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कल्पना जैन चूड़ामणि रही। उन्होंने छात्रों को हुमन राइट्स, मोरल वैल्यू व जीने को बेहतर बनाने की दिशा में विद्यार्थियों को प्रेरित किया। साथ ही विजेताओं को मैडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रश्मि मेहरोत्रा, मोहित वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
