अयोध्या: क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस सोसाइटी का चुनाव 9 जनवरी को…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस सोसाइटी के सभागार में कार्यकारिणी के सदस्यों की आम सभा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें लगभग 200 सदस्यों ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी अध्यक्ष भाजपा नेता अशोक सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चुनाव के आधार पर नई कार्यकारिणी का गठन किया …

अयोध्या। जिले में क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस सोसाइटी के सभागार में कार्यकारिणी के सदस्यों की आम सभा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें लगभग 200 सदस्यों ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी अध्यक्ष भाजपा नेता अशोक सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चुनाव के आधार पर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

जिसके चुनाव अधिकारी भगवान बक्श सिंह बनाये गये। चुनाव अधिकारी भगवान बक्स सिंह ने बताया 26 दिसंबर को नामांकन किया जाना तय हुआ है और 27 दिसंबर को नाम वापसी होनी है। 9 जनवरी को क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस सोसाइटी का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। जिसमें विभिन्न पदों के लिए चुनाव होना सुनिश्चित हुआ है।

अयोध्या: पीआरवी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन पुलिस कर्मी गंभीर

लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर मवई थाना क्षेत्र के महराजताल गांव के पास पुलिस जीप डायल 112 को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे आकर एक पेड़ से जा टकराई। जिसमें सवार तीन पुलिसकर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें: रायबरेली: राशन की दुकानों पर निशुल्क राशन वितरण का हुआ शुभारम्भ

शनिवार देर रात को पटरंगा थाना की पीआरवी 929 लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर गश्त कर रही थी कि मवई थाना क्षेत्र के महराजताल गाव के पास पहुंची थी कि पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे एक पेड़ से टकरा गई। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार