सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रगति कर रहा नगर निगम: लल्लू सिंह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि नगर निगम अयोध्या अपने अब तक के 4 वर्ष के सेवाकाल में नागरिकों की सुविधाओं को उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। कोरोना काल में विपरीत परिस्थितियों में भी सेवा भाव से समर्पित होकर अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह किया है। लल्लू सिंह रविवार को …

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि नगर निगम अयोध्या अपने अब तक के 4 वर्ष के सेवाकाल में नागरिकों की सुविधाओं को उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। कोरोना काल में विपरीत परिस्थितियों में भी सेवा भाव से समर्पित होकर अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह किया है। लल्लू सिंह रविवार को नगर निगम की चौथी वर्षगांठ पर राम कथा पार्क में आयोजित समारोह को संबोधित करने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि अयोध्या के अपेक्षित विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष योगदान कर रहे हैं। आने वाले वर्षों में अयोध्या एक विकसित धार्मिक नगरी होगी। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, सभापति बृजेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार पांडे बादल सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा की अमृत योजना अंतर्गत पेयजल, सीवरेज व सेप्टेज प्रबंधन पार्कों का विकास मार्गों का सुंदरीकरण, हाई मास्ट की स्थापना, ऑनलाइन कर, भुगतान नामांतरण की सुविधा विस्तारित क्षेत्रों में भी त्वरित गति से विकास कार्यों की गतिशीलता हम प्रतिबद्ध हैं।

पढ़ें: अयोध्या: क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस सोसाइटी का चुनाव 9 जनवरी को…

नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी ना रहे उसके लिए आने वाले एक वर्ष के अंदर सभी क्षेत्रों में स्वच्छता जल शौचालय मार्गों का सुदृढ़ीकरण निर्माण नाली निर्माण विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। मुख्य अतिथि सहित पार्षदों को भारतीय जनता पार्टी के उपस्थित वरिष्ठ व प्रमुख नेताओं को बैच लगाकर समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में नगर निगम के चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेषांक पत्रिका प्रकाशित हुई। जिसका विमोचन सांसद व अन्य अतिथि ने किया।

इस दौरान कमलेश श्रीवास्तव क्षेत्रीय मंत्री भाजपा, महिला जिला अध्यक्ष वरिष्ठ पार्षद अशोका द्विवेदी, पूर्व सभापति बुद्धि लाल प्रजापति, पार्षद डॉ नीलम सिंह, पार्षद हरीश चंद्र सिंह, सहायक नगर आयुक्त महेश चंद आजाद, महाप्रबंधक जलकल अनूप कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता जलकल गिरिजेश कुमार तिवारी सहित बड़ी तादाद में भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सच्चिदानंद सिंह अपर नगर आयुक्त ने किया।

ऋषिकेश के कार्यकाल को बताया ऐतिहासिक…

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार पांडे बादल ने ऋषिकेश उपाध्याय के महापौर के रूप में 4 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि नया नगर निगम था, संसाधन कम थे, वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं थी, इसके बावजूद नगर निगम अयोध्या को विकास गति को गतिमान बनाने में उल्लेखनीय योगदान रहा है। मुझे विश्वास है अयोध्या नगर निगम के नागरिकों ने जिस आशा और उम्मीद से ऋषिकेश को महापौर के रूप में चुना था आने वाले समय में जो नागरिक सुविधाएं अपेक्षित है, उनको पूरा करने में समर्थ होंगे।

संबंधित समाचार