भाजपा राज में भ्रष्टाचार, आतंक व तुष्टिकरण से मुक्त हुआ प्रदेश: राधामोहन सिंह
बाराबंकी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार,आतंक और तुष्टिकरण से मुक्त हो गया है। पूर्ववर्ती सरकारों ने केवल वोट बैंक की राजनीति करके प्रदेश को देश मे बहुत पीछे धकेल दिया था, मगर प्रधानमंत्री मोदी एवं सीएम योगी के नेतृत्व में चलने वाली …
बाराबंकी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार,आतंक और तुष्टिकरण से मुक्त हो गया है। पूर्ववर्ती सरकारों ने केवल वोट बैंक की राजनीति करके प्रदेश को देश मे बहुत पीछे धकेल दिया था, मगर प्रधानमंत्री मोदी एवं सीएम योगी के नेतृत्व में चलने वाली डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर कर दिया है। प्रदेश प्रभारी रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं जीका पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही प्रदेश ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को पुनः प्राप्त किया है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होना और काशी कॉरिडोर को भव्यता प्रदान करके प्रदेश ने नए आयाम स्थापित किये हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मत और मजहब की राजनीति से ऊपर उठकर देश को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक एवं कड़े फैसलों ने विश्व में भारत की साख बढ़ाई है।
उन्होंने 19 दिसम्बर से शुरू हो रही जन विश्वास यात्रा को लेकर जनप्रतिनिधियों को दिशा निर्देश दिए।काशी कॉरिडोर के उद्घाटन को लेकर शिवालयों में कार्यक्रम के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। विपक्ष के दुष्प्रचार का करारा जवाब देने के टिप्स भी दिए।अपना बूथ सबसे मजबूत के संकल्प को दोहराया। करीब एक घण्टे तक चली बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव फतेह करने के लिए जोश भरा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश,सांसद उपेंद्र रावत,जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा, शरद अवस्थी, सतीश शर्मा, बैजनाथ रावत,संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, अरविंद मौर्य, करुणेश वर्मा, मनोज वर्मा, नवीन राठौर, दिलीप मिश्रा, गुरुशरण लोधी, शीलरत्न मिहिर, सुशील जायसवाल, सीए अश्वनी श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: सपा गठबंधन पार्टी को जीता कर बनाएं अखिलेश की सरकार: ओम प्रकाश राजभर
