सीतापुर: पांच दारोगा सहित 17 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह ने रविवार को भी पुलिस तैनाती में बदलाव किया है। एसपी ने पांच दारोगा व दो मुख्य आरक्षी सहित 17 लोगों के स्थानांतरण कर दिए हैं। एसपी ने दारोगा फूलचंद को पुलिस लाइन से एसएसआई कोतवाली देहात में तैनात किया है। यहां से एसएसआई मोहम्मद रफीक को हटा कर चौकी प्रभारी …

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह ने रविवार को भी पुलिस तैनाती में बदलाव किया है। एसपी ने पांच दारोगा व दो मुख्य आरक्षी सहित 17 लोगों के स्थानांतरण कर दिए हैं। एसपी ने दारोगा फूलचंद को पुलिस लाइन से एसएसआई कोतवाली देहात में तैनात किया है। यहां से एसएसआई मोहम्मद रफीक को हटा कर चौकी प्रभारी कटीली थाना रामकोट में नया चार्ज दिया गया है। एसआई साबिर अली को प्रभारी चौकी मछरेहटा खैराबाद से प्रभारी चौकी जिला अस्पताल शहर कोतवाली बनाया है।

इसके अलावा एसआई रत्नेश त्रिपाठी को प्रभारी चौकी कटीली रामकोट से प्रभारी चौकी मछरेहटा थाना खैराबाद भेजा है। एसआई रामदुलार को पुलिस लाइन से हरगांव थाने में तैनाती दी गई है। इसी तरह मुख्य आरक्षी अशोक कुमार वर्मा को रेउसा से थाना कार्यालय नैमिषारण्य, रतन सेन को पिसावां से महमूदाबाद भेजा गया है। इसके अलावा एसपी ने आठ पुरुष आरक्षी व दो महिला आरक्षी के भी ताबदले किए हैं।

लोक अदालत में पीड़ितों को मिला इंसाफ

सीतापुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला जज कुलदीप कुमार द्वितीय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी व अपर जिला जज राकेश वर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुदेश कुमारी ने लोक अदालत के समापन के उपरान्त यह जानकारी दी है। इन्होंने बताया कि जिला जज द्वारा नियत कुल-290 वादों को नियत कर कुल-195 वादों को निस्तारित किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्याधिकरण शशि भूषण पाण्डेय ने कुल-360 वादों में से 138 का निस्तारण किया। साथ ही एक करोड 95 लाख एक हजार रूपये का एवार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: लीला की दराती के वार से डरकर भाग गया तेंदुआ

संबंधित समाचार