बरेली: टेबिल टेनिस चैंपियनशिप में बरेली के 7 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
बरेली, अमृत विचार। यूपी स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए जिले के 7 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चैंपिनशिप का आयोजन 14 से 17 दिसंबर तक किया जाएगा। पुरूष और महिला वर्ग में चयनित खिलाड़ी आगरा के इनडोर स्टोडियम में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला टेबल टेनिस के सचिव डा. दिपेंद्र कंथान ने बताया …
बरेली, अमृत विचार। यूपी स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए जिले के 7 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चैंपिनशिप का आयोजन 14 से 17 दिसंबर तक किया जाएगा। पुरूष और महिला वर्ग में चयनित खिलाड़ी आगरा के इनडोर स्टोडियम में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
जिला टेबल टेनिस के सचिव डा. दिपेंद्र कंथान ने बताया कि जनपद के स्कूलों से खिलाड़ियों का चयन एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम की ओर से कैंप लगा कर किया गया है। बरेली की ओर से प्रतिभाग करने वाले 7 खिलाड़ियों की टीम अंडर 15, 17 और 19 आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टीम में 6 बालक और एक बालिका को शामिल किया गया है। सभी चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कोच की निगरानी में प्रशिक्षण देकर खेल की बारिकियों के बारे में जानकारी दी गई है।
बताया कि टेबिल टेनिस खेल के प्रति ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से माध्यमिक और बेसिक स्तर के स्कूलों में भी इस खेल के लिए प्रयास किया जा रहा है। चयनित सभी खिलाड़ियों को संस्थान के कोच की निगरानी में रवाना कर दिया गया है।
