बरेली: ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिलाओं को सहेली का सहारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ट्रेन में अकेली सफर करने वाली महिलाओं को सुरक्षा को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल काफी संख्या में ऐसी महिलाएं हैं जो नियमित ट्रेन में सफर करती हैं मगर कई बार उन्हे तमाम दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। लिहाजा इन महिलाओं को सुरक्षा का अहसास दिलाने और उनको सुरक्षित …

बरेली, अमृत विचार। ट्रेन में अकेली सफर करने वाली महिलाओं को सुरक्षा को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल काफी संख्या में ऐसी महिलाएं हैं जो नियमित ट्रेन में सफर करती हैं मगर कई बार उन्हे तमाम दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। लिहाजा इन महिलाओं को सुरक्षा का अहसास दिलाने और उनको सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने का बीड़ा आरपीएफ ने उठाया है। आरपीएफ द्वारा मेरी सहेली नाम से एक अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत आरपीएफ की महिला स्टाफ ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं से बात कर उनकी जानकारी अपने पास रखती हैं और गंतव्य तक उन्हें सुरक्षित पहुंचाना सुनिश्चित किया जाता है।

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार शिशौदिया ने बताया कि बरेली से चलने वाली ट्रेनों में महिला सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। मौजूदा वक्त में यह योजना नई दिल्ली इंटरसिटी, आला हजरत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में आरपीएफ की महिला सुरक्षाकर्मी इस काम को अंजाम दे रही हैं। खास तौर से उन महिलाएं तो चिन्हित किया जा रहा है जो अकेले सफर करती हैं। नियमित रूप से अकेली सफर करने वाली महिलाओं का एक चार्ट तैयार किया जाता है।

जिसमें महिला यात्री का नाम, पता, पीएनआर नंबर और मोबाइल नंबर भी रिकार्ड में लिखा जाता है। मेरी सहेली स्कवाड की ड्यूटी मुरादाबाद तक है। वहां से दूसरी टीम उस महिला की मानिटरिंग करती है। यह सिलसिला महिला के गंतव्य स्टेशन तक चलता है। बरेली जंक्शन पर पिछले 10 दिनों में करीब 70 महिलाओं का चार्ज तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। इसके अलावा पंपलेट बांटकर महिला यात्रियों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है।

संबंधित समाचार