अयोध्या: बुधवार को होगा भाजपा शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्रियों का आगमन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भगवान श्रीराम की पावन धरती अयोध्या में बुधवार को भाजपा शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्रियों का आगमन होना है। सभी रामलला का दर्शन कर ना सिर्फ कृतार्थ होंगे बल्कि उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में भगवा परचम स्थापित करने का आशीर्वाद भी मांगेंगे। साथ ही अयोध्या के राम मंदिर के …

अयोध्या। भगवान श्रीराम की पावन धरती अयोध्या में बुधवार को भाजपा शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्रियों का आगमन होना है। सभी रामलला का दर्शन कर ना सिर्फ कृतार्थ होंगे बल्कि उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में भगवा परचम स्थापित करने का आशीर्वाद भी मांगेंगे। साथ ही अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण कार्य और विकास मॉडल को भी देखेंगे। पहली बार इतने प्रदेशों से आ रहे मुख्यमंत्रियों के आवभगत की तैयारियों में प्रशासनिक अमला युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है।

सोमवार को काशी में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करने पहुचे हैं। इसमें देश भर के साधु संतों के अलावा भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी भाग ले रहे हैं। लोकार्पण के अगले दिन यानी 14 दिसंबर को वाराणसी आए सभी मुख्यमंत्री बनारस रेल कारखाना के सभागार में पीएम नरेंद्र मोदी के सामने केंद्र सरकार की योजनाओं के अपने अपने राज्य में अमल और भविष्य की योजनाओं पर अपना प्रस्तुतीकरण देंगे। बैठक के अगले दिन 15 दिसंबर को सभी मुख्यमंत्री अयोध्या के भ्रमण पर रहेंगे। इनके आगमन की जिलाधिकारी नितीश कुमार के आवास पर समीक्षा की गई व इसमें आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए।

बनारस में आने वाले सभी भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे। उनके साथ उनकी पत्नियां भी मौजूद रहेंगी। खबर यह भी है भाजपा शासित सभी राज्यों के उपमुख्यमंत्री भी अयोध्या पहुंच सकते है।

इन राज्यों के आएंगे मुख्यमंत्री

1-हिमाचल प्रदेश

2-उत्तराखंड

3-अरुणाचल प्रदेश

4-मध्यप्रदेश

5-बिहार

6-असम

7-नागालैंड

8-मणिपुर

9-त्रिपुरा

10- गुजरात

11-हरियाणा

12- गोवा

ऋषिकेश उपाध्याय मेयर, अयोध्या ने कहा कि भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अयोध्या आना है। वे बुधवार को रामलला का दर्शन करेंगे और मंदिर निर्माण के कार्य व अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगे। कई मुख्यमंत्रियों का कार्यक्रम आ भी चुका है। यह अयोध्या के लिए सौभाग्य की बात है कि इतने सारे प्रदेश के मुख्यमंत्री अयोध्या में पहुंच रहे हैं।

पढ़ें- अमृत विचार अभियान: पुलिस के लिए नाक का सवाल बनीं मुरादाबाद डिपो की 25 बसें

संबंधित समाचार