श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे ने संसद की कार्यवाही स्थगित की, सिंगापुर रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने एक असामान्य कदम उठाते हुए संसद की कार्यवाही को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया और बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के सिंगापुर की यात्रा पर रवाना हो गए। राजपक्षे के इस निर्णय पर सरकार की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी की गई है। संसद का सत्र …

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने एक असामान्य कदम उठाते हुए संसद की कार्यवाही को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया और बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के सिंगापुर की यात्रा पर रवाना हो गए। राजपक्षे के इस निर्णय पर सरकार की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी की गई है। संसद का सत्र शुक्रवार को खत्म हुआ था और दोबारा कार्यवाही 11 जनवरी को शुरू होनी थी, जो अब 18 जनवरी से शुरू होगी।

राष्ट्रपति राजपक्षे ने 12 दिसंबर को एक असाधारण गजट अधिसूचना के माध्यम से सदन की कार्यवाही को निलंबित कर दिया। गजट अधिसूचना ने कहा गया, ”मैं इस उद्घोषणा के द्वारा 12 दिसंबर 2021 की मध्यरात्रि से संसद का सत्रावसान करता हूं और इसके द्वारा अगले सत्र की शुरुआत के लिए 18 जनवरी 2022 सुबह 10 बजे का समय तय करता हूं…” गोटबाया (72) इस घोषणा के कुछ घंटे बाद सिंगापुर की यात्रा पर रवाना हो गए।

राष्ट्रपति कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि वह निजी यात्रा पर हैं, ऐसा माना जा रहा है कि वह चिकित्सकीय कारणों से वहां गए हैं। इस बीच, ऊर्जा मंत्री उदय गम्मनपिला ने पत्रकारों से कहा कि सोमवार की कैबिनेट बैठक के लिए तय किए गए दो प्रमुख मुद्दों पर अब चर्चा नहीं की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म