अयोध्या: भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवालयों में की पूजा-अर्चना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। एक तरफ काशी में बाबा विश्‍वनाथ कॉरीडोर का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया तो दूसरी तरफ नगर में कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। उसके बाद शिवालयों को भी सुरुचिपूर्ण ढंग से सजाया गया। शाम को सभी जगहों पर दीपदान का आयोजन किया गया। इससे पहले दिन में जलाभिषेक व …

अयोध्या। एक तरफ काशी में बाबा विश्‍वनाथ कॉरीडोर का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया तो दूसरी तरफ नगर में कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। उसके बाद शिवालयों को भी सुरुचिपूर्ण ढंग से सजाया गया। शाम को सभी जगहों पर दीपदान का आयोजन किया गया। इससे पहले दिन में जलाभिषेक व रुद्राभिषेक का आयोजन जिले भर के देवालयों और शिवालयों में हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत चौरे मंडल के बैतीकला स्थित शिवालय में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह के द्वारा रुद्राभिषेक पूजन अर्चन कर की गई। कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री अशोक कसौधन ने मिल्कीपुर के राय पट्टी स्थित श्री गहनागदेव मंदिर में पूजन अर्चन रुद्राभिषेक किया।

जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडे ने मनसा देवी मंदिर, राधेश्याम त्यागी ने सुखारा महारानी मंदिर , ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने पटरंगा, अंजनी साहू ने मकदूमपुर, ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह ने शिव मंदिर ललुआपुर, जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा ने शिव मंदिर मिल्कीपुर, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पवन चौरसिया ने हनुमान मंदिर, ओम प्रकाश सिंह ने श्री राम जानकी मंदिर, अखंड सिंह ने हनुमान मंदिर समेत सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा अलग-अलग मंदिरों में रुद्राभिषेक पूजन अर्चन किया गया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: दीक्षांत समारोह पर 495 छात्रों को दी जाएंगी डिग्री, कृषि विश्वविद्यालय ने जारी की सूची

जिला मीडिया प्रभारी डॉ. रजनीश सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम बहुत दिव्य और भव्य रूप से जिले भर के लगभग 400 स्थानों पर एक समय पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा पदाधिकारियों की मौजूदगी में रुद्राभिषेक पूजन अर्चन किया गया।

यह भी पढ़ें:-सामाजिक चेतना जागृत करने के लिए हो रहा हिंदू एकता महाकुंभ का आयोजन: जगद्गुरु रामभद्राचार्य

संबंधित समाचार