बाराबंकी: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
बाराबंकी। राजधानी लखनऊ की एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला युवक जो जवा बाइक से घर की तरफ जा रहा था। तभी कोतवाली नगर क्षेत्र के असाइनी मोड़ पर सामने से आ रही अज्ञात डीसीएम उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम …
बाराबंकी। राजधानी लखनऊ की एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला युवक जो जवा बाइक से घर की तरफ जा रहा था। तभी कोतवाली नगर क्षेत्र के असाइनी मोड़ पर सामने से आ रही अज्ञात डीसीएम उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सकरी थाना क्षेत्र के गोकुलपुर ग्राम के मजरे बहादुरपुर निवासी युवक शुभम यादव (19) पुत्र स्वर्गीय रामपाल सोमवार सुबह बाइक से बाराबंकी से घर वापस जा रहा था। रास्ते में हरी नगर के असैनी मोड़ पर डीसीएम ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक लखनऊ के मुंशी पुलिया स्थित टाटा सोलर लाइट की कंपनी में फील्ड वर्क का काम करता था। मृतक के परिवार को सांत्वना देने सदर विधायक सुरेश यादव अपने समर्थको के साथ पोस्टमार्टम हॉउस पहुँचे। उनके पहुंचने पर ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा और परिवार का भरण-पोषण करने वाला था, जिस पर परिवार की जिम्मेदारी थी।
हरदोई: दहेज हत्या के मामले में पति को 15 साल की कैद
दहेज के खातिर अपनी पत्नी की हत्या कर देने के मामले में आरोपित पति को जुर्म साबित होने पर अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ने 15 साल की कड़ी कैद की सजा सुनाई है। जज ने आरोपित पर जुर्माना भी लगाया। जिसे अदा न करने पर अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी पड़ेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, 15 से होगी बर्फबारी, पहाड़ से मैदान तक बढ़ेगी ठंड
