सीतापुर: आपसी मतभेद भुलाकर चार जोड़े एक साथ रहने को हुए राजी, जानें मामला
सीतापुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस लाइन में चल रहे परिवार परामर्श केंद्र में दंपतियों के बीच आपसी झगड़े निपटा कर काउंसलरों ने कई जोड़ों को एक साथ रहने के लिए राजी किया। एएसपी डाक्टर राजीव दीक्षित के नेतृत्व में चल रहे काउंसलिंग कार्यक्रम में शिकायतों के आधार पर चार निपटारे किए गए। इस …
सीतापुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस लाइन में चल रहे परिवार परामर्श केंद्र में दंपतियों के बीच आपसी झगड़े निपटा कर काउंसलरों ने कई जोड़ों को एक साथ रहने के लिए राजी किया। एएसपी डाक्टर राजीव दीक्षित के नेतृत्व में चल रहे काउंसलिंग कार्यक्रम में शिकायतों के आधार पर चार निपटारे किए गए।
इस दौरान खीरी जिले के नौरांगाबाद निवासी निधि विश्वकर्मा व उसके पति शिवम, कोतवाली देहात के कचनार निवासी विद्यावती व उसका पति राहुल, कमलापुर इलाके के रामपुर गांव निवासी सोनी व उसका पति कौशल, महोली के जलालपुर निवासी विमला व उसका पति बनारसी ने आपसी मतभेद मिटा कर एक साथ रहने को राजी हुए। परिवार परामर्श केंद्र द्वारा 04 जोड़ों की विदाई कराई गई। काउंसलिंग के दौरान प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र दारोगा मधु यादव, काउंसलर माण्डवी मिश्रा, नीतू यादव आदि मौजूद रहे।
दो जगह हुई मारपीट, तीन लोग घायल
सीतापुर के सकरन थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अगल स्थानों पर रंजिश के चलते मारपीट हो गई। दोनों घटनाओं में तीन लोगों जख्मी हुए हैं। पुलिस कहना है कि दोनों मामलों में तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सकरन थाना क्षेत्र के कैंबा कलां मजरा इटौवा गांव निवासी रामासरे को पुरानी रंजिश के चलते इटौवा गांव निवासी मुन्ना ने लाठी डंडों से पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।
रामासरे द्वारा दी गयी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल को इलाज के लिए सीएचसी सांडा भेज दिया है। दूसरी ओर थाना क्षेत्र के सिरकिंडा गांव निवासी संजय व शोभित के बीच किसी बात को लेकर सोमवार को मारपीट हो गयी। जिसमें दोनों लोगों को चोटे आयी हैं। संजय द्वारा शोभित, जयगोपाल, अमरेश, गिरधर व शोभित द्वारा अंशुमान, संजय, प्रियांशु के खिलाफ थाने पर तहरीर दी गयी है। पुलिस ने दोनों ओर से मिली तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: कांग्रेसियों ने बीजेपी के लिए किया सदबुद्धि यज्ञ, प्रायश्चित यात्रा निकाल किया विरोध
