सीतापुर: दो दुकानों में लगी भीषण आग, एक लाख का नुकसान
रेउसा/सीतापुर। जिले के थानगांव थाना क्षेत्र में रविवार रात राजपुर चौराहे पर स्थिति सुजातपुर निवासी अजीम की मोटर साइकिल रिपेरिंग की दुकान व राजू की किराने की दुकान पर बिजली का तार टूट कर गिर गया। जिससे दोनों दुकानों में आग लग गई। आग लगने से दुकानों रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान …
रेउसा/सीतापुर। जिले के थानगांव थाना क्षेत्र में रविवार रात राजपुर चौराहे पर स्थिति सुजातपुर निवासी अजीम की मोटर साइकिल रिपेरिंग की दुकान व राजू की किराने की दुकान पर बिजली का तार टूट कर गिर गया। जिससे दोनों दुकानों में आग लग गई। आग लगने से दुकानों रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
दुकान मालिक के अनुसार एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल कीमत 15 हजार समेत कुल 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। किराने की दुकान में 40 हजार का सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान मालिक ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। दोनों दुकान मालिकों ने बिजली विभाग के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
चोरी की गईं साइकिलों के साथ एक गिरफ्तार
सीतापुर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह द्वारा जिले में चोरी, नकबजनी की वारदातों को गम्भीरता से लेते हुए कड़े निर्देश दिए गए। थाना पिसावां पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुस्तफाबाद निवासी अभियुक्त अजय सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से चोरी की गयी कुल आठ साइकिलें बरामद हुई हैं।
इसके अतिरिक्त अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर भी बरामद हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में दरोगा मनोज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल गोविन्द यादव, कांस्टेबल अंकित कुमार, धर्मेन्द्र यादव शामिल थे।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: ‘राजनीति में युवाओं की भूमिका’ पर हुई चर्चा, छात्रों से रूबरू हुए विधानसभा उपाध्यक्ष
