बरेली: नगर स्वास्थ्य अधिकारी की गाड़ी की टक्कर से तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर स्वास्थ्य अधिकारी की कार ने कालीबाड़ी में बरेली कॉलेज गेट के सामने एक ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। बारादरी थाना क्षेत्र के संजयनगर निवासी ऑटो चालक कल्लू सोमवार सुबह सवारियां लेकर अय्यूब खां चौराहे की तरफ जा रहे थे। बरेली कॉलेज …

बरेली, अमृत विचार। नगर स्वास्थ्य अधिकारी की कार ने कालीबाड़ी में बरेली कॉलेज गेट के सामने एक ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

बारादरी थाना क्षेत्र के संजयनगर निवासी ऑटो चालक कल्लू सोमवार सुबह सवारियां लेकर अय्यूब खां चौराहे की तरफ जा रहे थे। बरेली कॉलेज के गेट के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। चालक कल्लू समेत दो अन्य सवारियां घायल हो गईं।

हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि उनकी गाड़ी की टक्कर हुई थी मगर हादसे के समय वह गाड़ी में मौजूद नहीं थे।

संबंधित समाचार