रायबरेली: घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। पूरे लाल मजरे शुकुरूल्ला पुर गांव में एक महिला ने कमरे के पंखे के हुक से मफलर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताते हैं कि महिला घरेलू कलह से तंग थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोमवार की शाम गांव निवासी आशीष तिवारी अपने …

रायबरेली। पूरे लाल मजरे शुकुरूल्ला पुर गांव में एक महिला ने कमरे के पंखे के हुक से मफलर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताते हैं कि महिला घरेलू कलह से तंग थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सोमवार की शाम गांव निवासी आशीष तिवारी अपने पिता के साथ रोहनिया बाजार गया हुआ था और उसकी मां खेत गई हुई थी। इसी बीच घर में अकेली होने पर आशीष की 30 साल की पत्नी आराधना तिवारी ने कमरे की छत में लगे पंखे के लोहे हुक से मफलर बांध कर फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली। सास जब खेत से वापस घर लौटी तो बहू को फांसी के फंदे से लटकता देख वह अवाक रह गयी। जिसके बाद ग्रामीणों ने फफलर के फंदे को काटकर महिला को नीचे उतारा।

पढ़ें- आवास विकास की 254 वीं बोर्ड बैठक आज, खाली फ्लैट की कीमतों पर परिषद दे सकता है छूट

इसी बीच किसी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मृतका के एकलौता 5 साल का बेटा है। मां की मौत के बाद बेटे के सिर से मां की ममता का साया उठ गया है। ग्रामीणों ने महिला की मौत का कारण घरेलू कलह बताई है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि महिला ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या की है।

प्रथम दृष्टया जांच में महिला के मौत का कारण घरेलू कलह सामने आया है। पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लिया गया है। मृतका के मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। यदि कोई प्रार्थना पत्र मिलता है तो आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार