हरदोई: फार्मासिस्ट संवर्ग के सभी कर्मचारियों ने किया 2 घंटे का कार्य बहिष्कार
हरदोई। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से लिए गए निर्णय के अनुसार आज यानि मंगलवार को भी फार्मासिस्ट संवर्ग के सभी कर्मचारियों द्वारा सुबह 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया, हालांकि कार्य बहिष्कार के दौरान इमरजेंसी सेवाएं बाधित नहीं की गईं। फार्म डिप्लोमा फार्मेसिस्ट संवर्ग के नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया किया कार्य …
हरदोई। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से लिए गए निर्णय के अनुसार आज यानि मंगलवार को भी फार्मासिस्ट संवर्ग के सभी कर्मचारियों द्वारा सुबह 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया, हालांकि कार्य बहिष्कार के दौरान इमरजेंसी सेवाएं बाधित नहीं की गईं।
फार्म डिप्लोमा फार्मेसिस्ट संवर्ग के नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया किया कार्य बहिष्कार 20 सूत्री मांगों को लेकर किया जा रहा है। कर्मचारी नेताओं के अनुसार उनकी प्रमुख मांगों में फार्मासिस्ट संवर्ग के अराजपत्रित पदों को पर कार्यरत फार्मासिस्ट को पद योग्यता एवं कार्य दायित्व के अनुरूप अन्य समकक्ष व तकनीकी डिप्लोमा धारी पद धारकों की भांति ग्रेड पर रुपया 4600 का स्थापन वेतनमान प्रदान किया जाए।
एलोपैथिक चिकित्सकों की अनुपस्थिति में दिया जाने वाला प्रभार भत्ता रुपया 75 के स्थान पर ₹750 निर्धारित किया जाए। महानिदेशालय की ओर से प्रेषित प्रस्ताव के अनुसार फार्मेसिस्ट का पद नाम फार्मेसी अधिकारी एवं चीफ फार्मेसिस्ट का पदनाम फार्मेसी अधिकारी किया जाए। फार्मेसी की शिक्षा को देखते हुए फार्मेसिस्टों को प्राथमिक उपचार के साथ कुछ सीमित उपचार हेतु औषधियों का नुक्सा लिखने का अधिकार प्रदान किया जाए।
भारत सरकार के सीजीएचएस में कार्यरत फार्मेसिसटो की भांति एसीपी के साथ उच्च पदनाम भी प्रदान किया जाए पूर्व में प्रेषित प्रस्ताव के अनुरूप हंड्रेड बेड के चिकित्सालयों में मानक के अनुसार अधिक के चिकित्सालयों का मानक बनाया जाए। ड्रग वेयर हाउस में फार्मेसिस्ट एवं चीफ फार्मेसिस्ट के पदों का सृजन किया जाए। शव विच्छेदन हेतु पोस्टमार्टम भत्ता ₹4 के स्थान पर ₹100 प्रति केस किया जाए।
राजपत्रित अवकाश एवं द्वितीय शनिवार में कार्य के बदले 1 माह का अतिरिक्त वेतन एवं 30 दिन का आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जाए। डिप्लोमा फार्मासिस्ट के नेताओं ने बताया कि अगर 16 दिसंबर तक इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 17 से 19 सितंबर तक पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे, लेकिन आकस्मिक सेवाएं जारी रहेंगी। इन प्रमुख मांगों को लेकर आज चिकित्सालय परिसर में कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए शासन प्रशासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
इस दौरान प्रमुख रुप से फार्मासिस्टो के नेता विजय तिवारी, कमलेश बाबू, रवि श्रीवास्तव, अरुण कुमार, सर्वेंद्र बाबू, केके गौतम, आरसी वर्मा, खेमकरन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
