मुरादाबाद : कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, की बुनकरों के लिए योजनाएं चलाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर बुनकर समाज की समस्याओं को लेकर सरकार से योजनाएं चलाने की मांग की गई। मंगलवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला चेयरमैन अफजल साबरी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री …

मुरादाबाद। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर बुनकर समाज की समस्याओं को लेकर सरकार से योजनाएं चलाने की मांग की गई।

मंगलवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला चेयरमैन अफजल साबरी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि कोरोना महामारी के बाद से बुनकर समाज भुखमरी के कगार पर आ गया है। मौजूदा समय में बुनकरों के हालात बहुत कमजोर है। उसकी वजह धागे पर लगाई गई जीएसटी है। सरकार को चाहिए कि धागे पर लगाई गई जीएसटी हटाई जाये।

कांग्रेसियों ने मांग उठाई कि सरकार बुनकर समाज के लिए योजनाएं चलाएं। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, राजेंद्र बाल्मीकि, पार्षद जुनैद, शाकिर अली सहित अन्य लोग मौजूद है।

संबंधित समाचार