मुरादाबाद : भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अभियान चलाएगी कांग्रेस
मुरादाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस जन सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर रफत अली खां ने प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही है। मंगलवार को शहर की जिगर कॉलोनी स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व देहात विधानसभा के संभावित प्रत्याशी हाजी सगीर सईद के आवास पर कांग्रेस जन सूचना …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस जन सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर रफत अली खां ने प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही है। मंगलवार को शहर की जिगर कॉलोनी स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व देहात विधानसभा के संभावित प्रत्याशी हाजी सगीर सईद के आवास पर कांग्रेस जन सूचना अधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर रफत अली खां पहुंचे।
यहां उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार में भ्रष्ट अधिकारियों का बोलबाला है। सरकार के मंत्री व नेताओं के कहने पर हर विभाग के अधिकारी जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कांग्रेस जल्द अभियान चलाकर आरटीआई के जरिए जानकारी मांगेगी। कहा कि पार्टी हाईकमान संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा कर रही है। जल्द मुरादाबाद में भी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
हाजी सगीर सईद ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से दुखी है। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को महंगाई का जवाब देगी। मौके पर अरविंद रस्तोगी, पंडित नितिन शर्मा, शाकिर अली राइनी, ठाकुर उदय पाल, गजेंद्र चौधरी आदि रहे।
