बुधवार से शुरू होगा उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल का संक्षिप्त मगर महत्वपूर्ण शीतकालीन सत्र बुधवार से शुरू होगा। योगी सरकार के मौजूदा कार्यकाल के संभवत: आखिरी सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार है। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बुलाए गए तीन दिवसीय सत्र में विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश करेगा। अगले साल …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल का संक्षिप्त मगर महत्वपूर्ण शीतकालीन सत्र बुधवार से शुरू होगा। योगी सरकार के मौजूदा कार्यकाल के संभवत: आखिरी सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार है।

विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बुलाए गए तीन दिवसीय सत्र में विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश करेगा। अगले साल फरवरी मार्च में राज्य में चुनाव होने की संभावना है। विधानसभा के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बुधवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर को श्रद्धाजंलि देने के बाद सत्र के पहले दिन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी।

16 दिसंबर को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना चालू वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखेंगे और अगले वित्त वर्ष के पहले चार महीनों के लिए लेखानुदान भी पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि दूसरा अनुपूरक बजट और लेखानुदान 17 दिसंबर को सदन में पारित कराये जाएंगे।

अयोध्या: ब्राह्मणों को जगाने के लिए निकाली चाणक्य संकल्प यात्रा

अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने मंगलवार को सुबह 11 बजे नाका हनुमान गढ़ी से चाणक्य संकल्प जनजागरण रथ यात्रा का शुभारंभ किया। परिषद के संरक्षक पंडित राम अनुज तिवारी व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। राम अनुज तिवारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सभी ब्राह्मणों को एकजुट होना होगा। यात्रा इसी उद्देश्य से शुरू की गई है, जो पूरे जनपद के हर ब्लॉकों में जा जाकर ब्राह्मणों को जगाने का कार्य करेगी।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अयोध्या: ब्राह्मणों को जगाने के लिए निकाली चाणक्य संकल्प यात्रा

 

संबंधित समाचार