बाराबंकी: लापता किशोर का कुएं में उतराता मिला शव, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के खैरा कनकू गांव से पांच दिन पूर्व लापता किशोर का शव मंगलवार को गांव के ही खेत के पास स्थित एक कुएं में उतराता मिला। खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ …

बाराबंकी। जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के खैरा कनकू गांव से पांच दिन पूर्व लापता किशोर का शव मंगलवार को गांव के ही खेत के पास स्थित एक कुएं में उतराता मिला। खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

खैरा कनकू गांव निवासी रोहित कुमार (15) पुत्र रामचंद्र 9 दिसंबर को दोपहर 3 बजे बिना बताए घर चला गया था देर शाम तक न लौटने पर परिवार वाले परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चल सका तो शनिवार को घर वाले लोनी कटरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसका मंगलवार सुबह शौच करने गए ग्रामीणों को गांव के पास स्थित खेत के समीप कुएं से दुर्गंध आई तो जाकर देखा कि कुएं में रोहित का शव उतराता मिला। घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।

ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन से किशोर घर से लापता हो गया था जिसको परिजन व ग्रामीणों की मदद से काफी खोजबीन की जा रही थी लेकिन कही किशोर का पता नही चल सका।जिसका शव कुएं से बरामद हुआ है। किशोर की मौत की खबर सुनकर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी राम किशन राना का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी और मामले की भी जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: आग की लपटों को देख दहला गांव, पोल्ट्री फॉर्म में मुर्गे जलकर हुए खाक

संबंधित समाचार