पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ के खिलाफ अदालत में चालान पेश
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने सोमवार को पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ और उनके पुत्र हमजा शहबाज के खिलाफ 16 अरब रुपये के चीनी घोटाला में धनशोधन मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में एक विशेष अदालत में आरोप पत्र पेश किया। पाकिस्तान के समाचारपत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक एफआईए ने …
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने सोमवार को पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ और उनके पुत्र हमजा शहबाज के खिलाफ 16 अरब रुपये के चीनी घोटाला में धनशोधन मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में एक विशेष अदालत में आरोप पत्र पेश किया।
पाकिस्तान के समाचारपत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक एफआईए ने समूचे मामले में पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार के इशारे पर बहरीन की एक महिला की भूमिका का पता लगाया है। एफआईए ने अब तक शहबाज परिवार के 28 बेनामी खातों का पता लगाया है, जिसके माध्यम से 2008-18 के दौरान 16.3 अरब रुपये का धनशोधन किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस राशि को बेनामी खातों में रखा गया था और शहबाज को व्यक्तिगत रूप से दिये गये थे।
