लोकतंत्र की रक्षा के लिये सपा सरकार बनना जरूरी : राकेश वर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार बनाना जरूरी है। भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। भाजपा सरकार का पूरा ध्यान जनकल्याणकारी नीतियों को बढ़ाने के बजाय सभी संस्थानों को बेचने में लगा है। निजीकरण की प्रक्रिया देश के लिए घातक है। सपा के कार्यकर्ता जुमलेबाजी में नहीं फंसे …

बाराबंकी। लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार बनाना जरूरी है। भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। भाजपा सरकार का पूरा ध्यान जनकल्याणकारी नीतियों को बढ़ाने के बजाय सभी संस्थानों को बेचने में लगा है। निजीकरण की प्रक्रिया देश के लिए घातक है। सपा के कार्यकर्ता जुमलेबाजी में नहीं फंसे बल्कि अपने बूथ पर मेहनत कर समाजवादी व्यवस्था को आगे लाने का कार्य करें।

उक्त विचार आज ग्राम दरगापुर में पजरोली सेक्टर के बूथ प्रभारियों व बूथ रक्षकों के बीच पूर्व कारागार मंत्री राकेश शर्मा ने व्यक्त किए।
राकेश वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादों से मुकर चुकी हैं। प्रचंड बहुमत के बावजूद वह जन आकांक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है समाज के सभी वर्गों को इस सरकार से बड़ी निराशा हाथ लगी है। बिगड़ती अर्थव्यवस्था के चलते बड़ी संख्या में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। किसानों को खाद की किल्लत हो रही है। किसानों सहित सभी वर्गों की आर्थिक स्थिति भी बदहाल है भाजपा के लोग जन समस्याओं के मुद्दे पर मौन रहकर दूसरे मुद्दों पर जनता को बरगला कर ध्यान बटाने का कार्य कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं को इनकी नीतियों से सावधान रहने की जरूरत है।

बूथ प्रभारियों व उपस्थित बूथ रक्षकों से सपा के पक्ष में और माहौल बनाने का संकल्प लेने की बात कहते हुए पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि बूथ प्रभारी बूथ रक्षक हमारे महत्वपूर्ण अंग है। पार्टी के प्रति समर्पण व निष्ठा के साथ कार्य करने के कारण उनका सम्मान हमेशा रहेगा। सभी साथी अपना-अपना बूथ मजबूत करने में लग जाए। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाजी मुस्ताक अपने सैकड़ों साथियों के साथ बसपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए।

सपा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सबाह के संचालन व वरिष्ठ सपा नेता मुरली वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में सदस्य जिला पंचायत विजय यादव वरिष्ठ सपा नेता शाहब खालिद पूर्व प्रमुख मौलाना असलम वसीम बेलखरा, सपा जिला सचिव श्याम प्रकाश त्रिवेदी, शिव कुमार यादव, पुत्तन, जुल्फी निया, इंद्रेश कुमार दीन मोहम्मद, श्याम बिहारी वर्मा, विजय शर्मा, किशोरी लाल विजय कुमार, सभा अधिवक्ता सभा प्रवक्ता प्रणव बाजपेई, जितेंद्र बहादुर सिंह, सपा जिला सचिव इकबाल मेहदी, अब्दुल रहीम आदि प्रमुख थे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सीएमएस की तरफ से सुधार इंटरनेशनल समारोह का आयोजन

संबंधित समाचार