बरेली: पंचायत सम्मेलन में शामिल होने को रवाना हुए प्रधान
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के सरगर्मियों के बीच 15 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित हो रहे ग्राम उत्कर्ष समारोह (ग्राम पंचायत सम्मेलन) पर सबकी नजर है। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए मंगलवार को जिले से 2556 लोग भेजे गए। इसमें ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, एडीओ पंचायत और सचिव शामिल हैं। सम्मेलन में …
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के सरगर्मियों के बीच 15 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित हो रहे ग्राम उत्कर्ष समारोह (ग्राम पंचायत सम्मेलन) पर सबकी नजर है। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए मंगलवार को जिले से 2556 लोग भेजे गए। इसमें ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, एडीओ पंचायत और सचिव शामिल हैं। सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्राम प्रधानों को संबोधित करेंगे। समारोह में प्रधानों के मानदेय से लेकर उनके अधिकारों तक में बढ़ोतरी की घोषणा के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं अच्छा काम करने वाले प्रधान और अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले सम्मेलन के लिए जिले से 14 दिसंबर को 2556 लोग भेजे गए हैं। इनमें ग्राम प्रधान, एडीओ पंचायत व पंचायत सचिव शामिल हैं। इन्हें ले जाने के लिए 46 बसों की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि पंचायत सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। इसके लिए जनपद मुख्यालय पर एक कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है।
यह कंट्रोल रूम कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात सभी प्रतिभागियों के अपने-अपने घर पहुंचने तक की पुष्टि होने तक स्थापित रहेंगे। इतना ही नहीं यात्रा के दौरान यदि किसी प्रतिभागी को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी होती है तो इस संबंध में तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित किया जाएगा। जिससे की संबंधित व्यक्ति को निकटतम स्थल से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। प्रत्येक बस में विभाग के दो कर्मचारी व दो सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
वर्जन- लखनऊ में आयोजित ग्राम पंचायत सम्मेलन में कुल 2556 लोग जनपद के शामिल होंगे। इसमें डीपीआरओ के अलावा समस्त ब्लाक के पंचायत सहायक, एडीओ पंचायत और प्रधान पहुंचेंगे। जो भी पंचायत भवन बने हैं, उनका लोकार्पण होना है। साथ ही पुरस्कार वितरण भी होगा। –चंद्र मोहन गर्ग, सीडीओ
