बरेली: आंवला डिपो पर चार दिन में तीसरी बार बेपटरी तेल की रैक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/आंवला, अमृत विचार। तेल डिपो में मंगलवार को पेट्रोल और डीजल से भरी मालगाड़ी की तीन रैक बेपटरी होने के बाद रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई है। इससे पहले भी एक वैगन बेपटरी हो गया था। घटना के बाद टेक्निकल टीम वैगनों को डिपो के अंदर और लाइन पर चढ़ाने में जुट गई। बता …

बरेली/आंवला, अमृत विचार। तेल डिपो में मंगलवार को पेट्रोल और डीजल से भरी मालगाड़ी की तीन रैक बेपटरी होने के बाद रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई है। इससे पहले भी एक वैगन बेपटरी हो गया था। घटना के बाद टेक्निकल टीम वैगनों को डिपो के अंदर और लाइन पर चढ़ाने में जुट गई। बता दें कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते सप्ताह में यह तीसरा मौका है जब ट्रेन डिरेल हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक तेल की रैक पानीपत से आंवला डिपो पहुंची थी। पूरा मामला सुबह करीब 8 बजे का बताया जा रहा है। घटना के बाद मामले की जानकारी लोको पायलट ने रेलवे कंट्रोल रूम पर दी। उधर एक ही स्थान पर ट्रेन डिरेल होने के कारण आला अधिकारी भी सकते में आ गए हैं। फिलहाल टेक्निकल टीम कार्य में लगी हुई है। बताया गया आधी गाड़ी डिपो में चली गई है और आधी गाड़ी रेलवे स्टेशन पर वापस ले ली गई है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार शिशौदिया ने बताया कि यहां दो बार पहले भी इसी पॉइंट पर तेल रैक के वैगन पटरी से उतर चुके हैं। मामले की टेक्निकल जांच कराई जा रही है। इंजीनियरिंग विभाग की टीम जांच कर रही है। रेल पटरी को बदला जाएगा। हादसा मेन लाइन पर नहीं हुआ है जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं है। आंवला तेल डिपो जाने वाली अलग रेल लाइन है।

वर्जन—
ट्रेन के तीन वैगन थे जो रेल पटरी से उतर गए हैं, यह ट्रेन हरियाणा के पानीपत से आई है। कार्रवाई चल रही है जल्द ही रैक डिपो के अंदर ले ली जाएगी।  – अखिलेश कुमार मंडल, मैनेजर आईओसी आंवला

संबंधित समाचार