बरेली: स्टेशन के बाहर दबंगो ने की बुजुर्ग की पिटाई, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन के बाहर चाय पी रहे कुछ युवकों ने एक बुजुर्ग की जमकर पिटाई लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बुजुर्ग को युवकों के चंगुल से बचाया। वहीं पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ ही देर में झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर …

बरेली, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन के बाहर चाय पी रहे कुछ युवकों ने एक बुजुर्ग की जमकर पिटाई लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बुजुर्ग को युवकों के चंगुल से बचाया। वहीं पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ ही देर में झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जंक्शन के बाहर चाय की दुकान के पास मारपीट का एक वीडियो मंगलवार की देर रात सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो में कुछ युवक एक बुजुर्ग से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो दो हिस्सों में वायरल हुआ। पहले हिस्से की वीडियो में कुछ युवक दबंगई दिखाते हुए एक बुजुर्ग से गली-गलौज करते हुए मारपीट करते नजर आए। वहीं दूसरे हिस्से में अकेला युवक बुजुर्ग को बेरहमी से थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। उसी समय भीड़ में खड़े किसी व्यक्ति ने मारपीट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मंगलवार को काफी देर के हंगामे के बाद जब पुलिस पहुंची तो पुलिस को देखते ही बुजुर्ग से मारपीट करने वाले आरोपी फरार हो गए। चंद दूरी पर ही पुलिस चौकी होने के बावजूद भी आए दिन इस तरह की मारपीट होने पर समय रहते पुलिस घटना स्थल पर दिखाई नहीं देती है। लोगों का कहना है कि विवाद होने के बाद पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी चौकी छोड़कर चले जाते हैं और मामला शांत होने पर लकीर पीटने को चले आते हैं। पिछले दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था।

संबंधित समाचार