अमरोहा : पूर्व प्रधान के घर के बाहर खड़ी बाइक व कार में लगाई आग, ढाई लाख का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/डिडौली। डिडौली में पूर्व प्रधान के घर के बाहर खड़ी दो बाइक और बोलेरो में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। घटना में दोनों बाइक जलकर राख हो गई। लोगों ने आग बुझाकर बोलेरो को बचा लिया। घटना में ढाई लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में …

अमरोहा/डिडौली। डिडौली में पूर्व प्रधान के घर के बाहर खड़ी दो बाइक और बोलेरो में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। घटना में दोनों बाइक जलकर राख हो गई। लोगों ने आग बुझाकर बोलेरो को बचा लिया। घटना में ढाई लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है।

यह मामला मंगलवार देर रात गांव डिडौली का है। यहा पूर्व प्रधान जाहिद हुसैन का परिवार रहता है। पूर्व प्रधान के भतीजे आसिफ की दो बाइकें उनके घर के बाहर खड़ी थी। जबकि एक बोलेरो भी घर के बाहर खड़ी हुई थी।
आरोप है कि देर रात करीब 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के बाहर खड़ी बाइकों और बोलेरो में आग लगा दी। आग से दोनों बाइकें जलकर राख हो गई। टायर फटने की आवाज से परिवार के लोग जागे, तो शोर मचाने पर पहुंचे आस पड़ोस के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन, तब तक बाइकें जलकर राख हो गई थी। लेकिन बोलेरो  में लगी आग पर काबू पा लिया गया।

 

संबंधित समाचार