उरूग्वे ने तबरेज की जगह डिएगो अलोंसो को बनाया मुख्य कोच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोंटेवीडियो, उरूग्वे। डिएगो अलोंसो को उरूग्वे का मुख्य कोच बनाया गया है जो ऑस्कर तबरेज की जगह लेंगे जिन्हें पिछले महीने राष्ट्रीय टीम के दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफाइंग में खराब प्रदर्शन के कारण बाहर कर दिया गया था। उरूग्वे फुटबॉल महासंघ ने मंगलवार को अलोंसो को नियुक्त करने की घोषणा की जिसमें कुछ और …

मोंटेवीडियो, उरूग्वे। डिएगो अलोंसो को उरूग्वे का मुख्य कोच बनाया गया है जो ऑस्कर तबरेज की जगह लेंगे जिन्हें पिछले महीने राष्ट्रीय टीम के दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफाइंग में खराब प्रदर्शन के कारण बाहर कर दिया गया था। उरूग्वे फुटबॉल महासंघ ने मंगलवार को अलोंसो को नियुक्त करने की घोषणा की जिसमें कुछ और टिप्पणी नहीं की गयी।

अलोंसो ने जनवरी में इंटर मियामी का अपना पद छोड़ दिया था और वह कोचिंग के लिये उपलब्ध थे। उरूग्वे 10 टीम के दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग ग्रुप में सातवें स्थान पर है। शीर्ष चार टीम कतर 2022 में स्वत: स्थान हासिल कर लेंगी जबकि पांचवें स्थान की टीम विश्व कप में जगह बनाने के लिये अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में खेलेगी। चार मैच बचे हैं और उरूग्वे की टीम चौथे स्थान पर काबिज कोलंबिया से एक अंक पीछे है।

इसे भी पढ़ें…

खेल मंत्री ठाकुर ने कोहली और रोहित के बीच समीकरण को लेकर अटकलों पर कहा- खेल से बड़ा कोई नही

संबंधित समाचार