हिंदू एकता महाकुंभ का चित्रकूट में हुआ शुभारंभ
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में हिंदू एकता महाकुंभ का बुधवार से शुभारंभ हो गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत मुख्य अतिथि है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। संघ प्रमुख सुबह यहां पहुंचे और चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन …
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में हिंदू एकता महाकुंभ का बुधवार से शुभारंभ हो गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत मुख्य अतिथि है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचेंगे।
संघ प्रमुख सुबह यहां पहुंचे और चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन से भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो गए। आज इस महाकुंभ में महंत सह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भारी संख्या में प्रमुख साधु संत एवं देश की प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहेंगी।
कार्यक्रम के संयोजक आचार्य रामचंद्र दास ने इस महाकुंभ में हिंदुओं को आपसी भेद मिटाकर एक मंच पर लाना है। जनसंख्या नियंत्रण कानून, लव जिहाद, जैसे महत्वपूर्ण विषयों सहित हिंदू आस्था से जुड़े 12 महत्वपूर्ण बिंदुओं की चर्चा होनी है। कार्यक्रम में लगभग पांच लाख लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। यह पूरी तरह से गैर राजनीतिक कार्यक्रम है।
पढ़ें: जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री रामलला के दर्शन करने पहुंचे अयोध्या
जिसमें मुख्यमंत्री भी एक संत के बतौर ही आमंत्रित हैं। इस महाकुंभ में कुमार विश्वास पद्मश्री मालिनी अवस्थी, रूपा गांगुली कोलकाता मनोज तिवारी दिल्ली आशुतोष राणा मुंबई के अलावा रमन रेती के संत, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक रविशंकर, साध्वी ऋतम्भरा और ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद के अलावा तमाम सारे साधु संत मौजूद रहेंगे।
जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री रामलला के दर्शन करने पहुंचे अयोध्या
भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा और मध्य प्रदेश, असम, गोवा व हरियाणा सहित विभिन्न भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री रामलला के दर्शन करने के लिये बुधवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंच गये। भाजपा अध्यक्ष नड्डा के साथ अयोध्या पहुंचने पर श्रीराम हवाई अड्डे पर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
