विद्याज्ञान ने की शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से पिछड़े मेधावी ग्रामीण छात्रों की निशुल्क शिक्षा के लिये विद्याज्ञान लीडरशिप अकादमी गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरु करेगा। बुलंदशहर और सीतापुर में निशुल्क आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और सात के विद्यार्थियों के लिये प्रवेश फार्म कल यानी गुरुवार से जिला बेसिक शिक्षा …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से पिछड़े मेधावी ग्रामीण छात्रों की निशुल्क शिक्षा के लिये विद्याज्ञान लीडरशिप अकादमी गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरु करेगा। बुलंदशहर और सीतापुर में निशुल्क आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और सात के विद्यार्थियों के लिये प्रवेश फार्म कल यानी गुरुवार से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं प्रखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अलावा प्रदेश के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों में निशुल्क उपलब्ध होंगे।

शिव नादर फाउंडेशन की ओर से प्रायोजित आवासीय विद्यालय में ग्रामीण क्षेत्र में निवास कर रहे एक लाख सालाना से कम आय वाले परिवारों के बच्चे प्रवेश के लिये आवेदन कर सकते हैं। कक्षा छह और सात में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए, छात्र को ग्रामीण स्कूल में क्रमशः कक्षा पांच और कक्षा छह का छात्र होना अनिवार्य है। कक्षा छह में प्रवेश के लिये लड़कियों की आयु 10 से 12 वर्ष और कक्षा सात के लिये 14 वर्ष और उससे कम होनी चाहिये।

वहीं, लड़कों के मामले में कक्षा छह में प्रवेश के लिये यह आयुसीमा 11 से 12 वर्ष और कक्षा सात के लिये अधिकतम 13 वर्ष निर्धारित की गयी है। आवासीय विद्यालय के लिये प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। जिसमें पहले चरण में मार्च में प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी। जिसके बाद इसमें उत्तीर्ण बच्चों को एक और लिखित परीक्षा के दौर से गुजरना होगा। बाद में चयनित छात्रों और उनके परिजनो से बातचीत के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा।

पढ़ें: जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री रामलला के दर्शन करने पहुंचे अयोध्या

गौरतलब है कि 2009 में स्थापित विद्याज्ञान ने पिछले एक दशक में कई छात्रों और उनके परिवारों के जीवन को बदल दिया है। विद्याज्ञान 2021 बैच के मनु चौहान ने 100 फीसदी छात्रवृत्ति पर, दुनिया के शीर्ष तीन विश्वविद्यालयों में से एक, अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त किया है। जबकि 2017 बैच के सचिन अग्रवाल ने अपने पहले प्रयास में प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा पास की और जल्द ही सेवा में शामिल होंगे। विद्याज्ञान के पूर्व छात्र अब दुनिया के कुछ प्रमुख संगठनों में काम कर रहे हैं। अमेरिका में, विद्याज्ञान के छात्र 100 फीसदी छात्रवृत्ति के साथ सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

संबंधित समाचार