लखनऊ: उग्र सांड ने किसान को उतारा मौत के घाट
लखनऊ। लखनऊ के मलिहाबाद में एक उग्र सांड ने किसान को पटककर मौत के घाट उतार दिया। मलिहाबाद क्षेत्र के बहेलिया गांव में अपनी फसल की रखवाली कर रहे एक किसान पर सांड ने हमला बोल दिया। उग्र सांड ने किसान को खेत में ही पटक पटक कर मार डाला। ग्रामीणों की मानें तो बुजुर्ग …
लखनऊ। लखनऊ के मलिहाबाद में एक उग्र सांड ने किसान को पटककर मौत के घाट उतार दिया। मलिहाबाद क्षेत्र के बहेलिया गांव में अपनी फसल की रखवाली कर रहे एक किसान पर सांड ने हमला बोल दिया। उग्र सांड ने किसान को खेत में ही पटक पटक कर मार डाला। ग्रामीणों की मानें तो बुजुर्ग किसान फसल में घुस रहे सांड को रोकने का प्रयास कर रहा था। जिससे सांड गुस्सा गया था।
65 साल के किसान शिव गुलाम यादव की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह रोज सुबह नित्य क्रिया पर सवेरे की पहर में खेत की रखवाली करने के लिए गए थे। तैयार हो रही गेहूं और सरसों की फसल में बेसहारा सांड को देखकर सांड को खदेड़ने का प्रयास करने लगा। इतने में सांड किसान पर उग्र हो गया और उसको दौड़ा लिया। अपनी जान बचाने को जो गुलाम भागे लेकिन उम्र अधिक होने के कारण वह सांड से बच नहीं सके।
पढ़ें- जनरल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उप्र विधानसभा कल तक के लिये स्थगित
मौका पाकर सांड ने किसान को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पड़ोस के खेतों में अन्य किसान बुजुर्ग जान बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक वृद्ध किसान के प्राण निकल चुके थे।
घटना की जानकारी अन्य किसानों ने परिजनों सहित पुलिस को दी। क्षेत्र के किसानों में घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार न्याय पंचायतवार गौशाला बनी हुई है। इसके बावजूद भी प्रशासन की अनदेखी के कारण या आवारा सांड बस्ती से लेकर खेतों तक ग्रामीणों को दिन पर दिन भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों से वार्ता कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान रोजाना अपने खेतों में सुबह शाम रखवाली के लिए जाते थे।
