मुरादाबाद : हिंदू कॉलेज में सुरक्षा सारथी रिसर्च जर्नल का हुआ विमोचन
मुरादाबाद, अमृत विचार। बुधवार को हिंदू कॉलेज में ‘सुरक्षा सारथी’ रिसर्च जर्नल का विमोचन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएस रावत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एकेडमिक क्षेत्र में यह पत्रिका नए आयाम स्थापित करेगी। रक्षा अध्ययन विभाग की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। सुरक्षा सारथी के प्रधान संपादक लेफ्टिनेंट डॉ. राजीव चौहान …
मुरादाबाद, अमृत विचार। बुधवार को हिंदू कॉलेज में ‘सुरक्षा सारथी’ रिसर्च जर्नल का विमोचन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएस रावत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एकेडमिक क्षेत्र में यह पत्रिका नए आयाम स्थापित करेगी। रक्षा अध्ययन विभाग की यह पहल अत्यंत सराहनीय है।
सुरक्षा सारथी के प्रधान संपादक लेफ्टिनेंट डॉ. राजीव चौहान ने कहा कि ‘सुरक्षा सारथी’ सुरक्षा मुद्दों पर राष्ट्र के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों को सही ढंग से प्रस्तुत करने और उनका समाधान निकालने का सार्थक प्रयास है। यह 2013 से सतत प्रकाशित हो रहा है। अब यह जर्नल पियर रिव्यूड रेफ्रीड जर्नल कैटेगरी में शामिल हो गया है।
रक्षा अध्ययन विभाग के प्रोफेसर डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा समस्याओं पर प्रस्तुत लेखों व प्राप्त सारगर्भित परिणाम को पाठकों के समक्ष पहुंचाना सुरक्षा सारथी का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर डॉ. बीबी सिंह, डॉ. जेके पाठक, डॉ. मुहम्मद साकिब, डॉ. कुलदीप वर्मा, डॉ. अमित वैश्य व डॉ. चंद्रजीत यादव आदि उपस्थित रहे।
