डीडीयू के 40वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति ने लगाया चंदन का पौधा
गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के 40वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने आई कुलाधिपति (राज्यपाल) आनंदीबेन पटेल ने दीक्षा भवन के सामने स्थित कुलाधिपति वाटिका में चंदन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके पूर्व में कुलाधिपति के की ओर से कुलाधिपति वाटिका में पौध रोपण किया गया है। 39वें दीक्षांत समारोह के …
गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के 40वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने आई कुलाधिपति (राज्यपाल) आनंदीबेन पटेल ने दीक्षा भवन के सामने स्थित कुलाधिपति वाटिका में चंदन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसके पूर्व में कुलाधिपति के की ओर से कुलाधिपति वाटिका में पौध रोपण किया गया है। 39वें दीक्षांत समारोह के ऑनलाइन मोड में आयोजित होने की वजह से पिछली बार ऐसा संभव नहीं हो सका था।
पढ़ें: बिजनौर : मांगों को लेकर किसानों ने किया नजीबाबाद तहसील का घेराव, दी चेतावनी
एनसीसी कैडेट्स ने दिया गॉड ऑफ ऑनर
दीक्षांत समारोह में शामिल होने से पूर्व कुलाधिपति आंनदीबेन पटेल को कन्वेंशन हाल परिसर में गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रो. डीएन मौर्या, प्रो विनिता पाठक, डॉ अनुपम सिंह के नेतृत्व में एनसीसी के विद्यार्थियों ने महामहिम को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। बता दें कि एक प्रोटोकॉल के तहत वीवीआईपी और वीआईपी को गॉड ऑफ ऑनर दिया जाता है।
गृहविज्ञान विभाग के पोषण कैलेंडर और स्मारिका का विमोचन…
दीक्षांत समारोह के अंतर्गत कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने गृहविज्ञान विभाग के पोषण कैलेंडर और विश्वविद्यालय की स्मारिका का भी विमोचन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रो एके श्रीवास्तव, कुलपति प्रो राजेश सिंह और गृह विज्ञान की अध्यक्ष प्रो दिव्या रानी सिंह और स्मारिका के संपादक प्रो. गौर हरि बेहरा मौजूद रहे।
गोरखपुर: कांग्रेसियों ने बीजेपी के लिए किया सदबुद्धि यज्ञ, प्रायश्चित यात्रा निकाल किया विरोध
जिला कांग्रेस कमेटी व महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान पशु आश्रय स्थल कान्हा उपवन नगर निगम गोरखपुर परभाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए “भाजपा सद्बुद्धि यज्ञ” किया गया उसके बाद ” प्रायश्चित यात्रा”निकाल कर भाजपा सरकार के कार्यो का विरोध किया गया। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
