हिमाचल का ऊना आज सबसे ठंडा, नदियां और झीले जमना शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने से जनजातीय क्षेत्रों में कई जगह नदियां और झीलें जमना शुरू हो गई हैं। न्यूनतम पारे में कमी आने से प्रदेश ठंड बढ़ गयी है। जिला ऊना में बुधवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। बुधवार को जिला …

शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने से जनजातीय क्षेत्रों में कई जगह नदियां और झीलें जमना शुरू हो गई हैं। न्यूनतम पारे में कमी आने से प्रदेश ठंड बढ़ गयी है। जिला ऊना में बुधवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। बुधवार को जिला में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को पहली बार पूरा ऊना जिला गहरी धुंध के आगोश में लिपटा नजर आया। हालांकि करीब 10 बजे के बाद धुंध की चादर हटना शुरू हो गई थी, लेकिन हल्की ठंडी हवाओं के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ गहरी धुंध के बीच सड़कों पर गाड़ियां हेड लाइट ऑन करके रेंगती हुई नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में धुंध के और गहरे होने की उम्मीद है।

इसके साथ-साथ तापमान में गिरावट जारी रहेगी। आने वाले दिनों में जिला और भी ज्यादा शीत लहर की चपेट में आने वाला है। वहीँ स्थानीय लोगों की माने तो आज कोहरे के कारण ठंड का प्रकोप ज्यादा रहा और धुंध में घरों से निकलने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

संबंधित समाचार