संभल : मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तार, पशु व्यापारी से 2.5 लाख रुपये लूटने का किया था प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में पशु व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर ढाई लाख रुपये लूटने का प्रयास करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर व्यापारी की स्कूटी भी बरामद की गई है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने अवैध असलहा समेत व्यापारी से लूटी …

संभल, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में पशु व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर ढाई लाख रुपये लूटने का प्रयास करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर व्यापारी की स्कूटी भी बरामद की गई है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने अवैध असलहा समेत व्यापारी से लूटी स्कूटी और एक बाइक भी बरामद की है।

आठ दिसंबर को संभल-मुरादाबाद मार्ग पर पशु व्यापारी फहेद पुत्र शमशाद हुसैन निवासी सरायतरीन पशुओं के बाजार में पशु खरीदने जा रहा था। बाजीपुरा कोल्ड स्टोर और कुरैशी वॉन मिल से आगे पीछे से आए दो बाइक सवारों ने फहेद की आंखों में मिर्ची डालकर स्कूटी छीन ली और उनमें से एक बदमाश ने फहेद पूछा कि पैसे कहां रखे है। फहेद ने स्कूटी में बताए तो बदमाश स्कूटी लेकर भाग गए। फहेद ने राह चलते लोगों से शोर मचाकर कहा कि आंख खुल नहीं पा रही थी। इस कारण बदमाशों का पता नहीं चल पाया। फिर कुछ देर बाद सही होने पर फहेद ने 112 डायल पुलिस को फोन करके बुलाया।

सूचना मिलते ही मौके कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और फहेद ने पुलिस को सारी घटना बताते हुए कहा पैसा मेरे पास ही है। स्कूटी लेकर बदमाश फरार होगए। पुलिस ने फहेद की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। तभी से कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम लूटेरों की तलाश में लग गई थी।

बुधवार की सुबह कोतवाली एसएसआई अजीत सिंह को मुखबिर ने फोन करके बताया की कुछ बदमाश स्कूटी और बाइक से आदमपुर रोड पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। एसएसआई अजीत सिंह ने कोतवाल के पुलिस और एसओजी के टीम के साथ बदमाशों को घेर लिया। कुछ ही देर में स्कूटी और बाइक से पांच बदमाश आते दिखाई दिये। पुलिस को देख बाइक पर पीछे बैठे नदीम ने पुलिस पर फायर कर दिया लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बाइक सवार तीनों बदमाश को दबोच लिया। स्कूटी के पीछे बिलाल ने दूसरा फायर किया और मौके से भाग निकला। पुलिस ने स्कूटी चला रहे बदमाश को पकड़ लिया।

मौके से पकड़े गए बदमाश नदीम पुत्र खलील निवासी पुवाईया कस्बा गुन्नौर, आसिफ पुत्र हसमुदीन निवासी गांव ईटाली, हाशिम पुत्र फारूक नवासी हीरापुर, बाबू पुत्र अब्दुल मोहल्ला अस्पताल कस्बा गुन्नौर थाना गुन्नौर को कोतवाली ले आई। जहां सीओ संभल जितेंद्र कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि लूट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने घेर लिया था। पुलिस पर फायर कर एक बिलाल फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों ने बताया की उन्होंने स्कूटी लूट थी पर उसमें 21 रुपये ही मिले थे और बाइक गाजियाबाद जनपद में राह चलते युवक से लूटी थी। पकड़े गए सभी बदमाशों न्यायालय में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार