बरेली में शराबी का वहशीपन: बच्ची चीखती रही, ‘दरिंदा’ गाल नोंच नोंचकर खाता रहा, जब तक लोग पहुंचे, मासूम का जबड़ा दिखने लगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/भोजीपुरा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार को एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई। जिले के भोजीपुरा इलाके में एक शराबी ने नशे की हालत में एक मासूम के गाल को दांतों से नोचना शुरू कर दिया। उसका मांस निकालकर खा गया। इसके बाद उसने एक दूसरी बच्ची के पैर को खाने …

बरेली/भोजीपुरा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार को एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई। जिले के भोजीपुरा इलाके में एक शराबी ने नशे की हालत में एक मासूम के गाल को दांतों से नोचना शुरू कर दिया। उसका मांस निकालकर खा गया। इसके बाद उसने एक दूसरी बच्ची के पैर को खाने की कोशिश की मगर चीखपुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शराबी को दबोच लिया। किसी तरह उस दरिदें से बच्ची को छुड़ाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए भेज दिया। उधर, बच्ची का भी भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

घर के बाहर खेल रहे थे बच्चे
दरअसल, भोजीपुरा के धौंराटांडा मे शाम करीब 5:00 बजे बच्चे अपने घरों के आगे खेल रहे थे। उन्हीं में वार्ड नंबर एक के रहने वाले सुनील कुमार की ढाई वर्षीय बेटी काव्या भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि उसी वक्त शेरगढ़ इलाके के खजुआ जागीर गांव का रहने वाला मंदबुद्धि छेदालाल शराब के नशे में वहां पर पहुंच गया। उसे काव्या को पकड़ लिया। उसे जबरदस्ती दबोचकर उसके गाल को दांतों से नोंचने लगा। यह देख वहां मौजूद बच्चे डर गए और वहां से भागने लगे। मगर तब तक छेदालाल ने काव्या का पूरा गाल दांतों से नोंचकर खा डाला। जिसकी वजह से काव्या लहूलुहान हो गई। उसका जबड़ा तक दिखने लगा। काव्या का गाल खाने के बाद उसने वहां पर मौजूद दूसरी लड़की को पकड़ना चाहा। उसका पैर नोंचना शुरू किया मगर वह वहां से भाग गई। बच्चों की चीखपुकार सुनकर वहां पर काव्या के परिजन और अन्य लोग पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह से उस शराबी छेदालाल के चुंगल से छुड़ाया।

लात-घूंसों से जमकर की पिटाई, पुलिस ले गई थाने
बच्ची को लहुलुहान देखकर परिजनों के होश उड़ गए। भीड़ ने मंदबुद्धि छेदालाल को पकड़ा और उसे लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही धौराटांडा चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार भी फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से भीड़ से उस मंदबुद्धि छेदालाल को बचाया। इसके बाद वह उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गए। इसके बाद परिजनों ने काव्या को भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, पुलिस ने भी छेदालाल की मरहम पट्टी कराने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वर्जन –
अभी तक तहरीर नहीं मिली है, मगर उस व्यक्ति को पब्लिक ने काफी पीटा है। जिसकी वजह से उसकी हालत खराब है। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
— सिमरजीत, प्रभारी इंस्पेक्टर, भोजीपुरा

संबंधित समाचार