बरेली: जर्जर रेलवे आवासों को घोषित किया जाएगा खंडहर
बरेली, अमृत विचार। सहायक मंडल अभियंता बरेली हरप्रीत सिंह के साथ एनआरएमयू बरेली शाखा की एक अनौपचारिक बैठक बुधवार को हुई। जिसमें रेलवे कर्मचारियों की करीब 28 समस्याओं पर चर्चा हुई। जिनमें से अधिकांश मांगों को मान लिया गया। गैंगमैनों को जबरदस्ती खंडहर आवास आवंटित कर दिए। इसका विरोध यूनियन ने किया। जिसके बाद आवंटित …
बरेली, अमृत विचार। सहायक मंडल अभियंता बरेली हरप्रीत सिंह के साथ एनआरएमयू बरेली शाखा की एक अनौपचारिक बैठक बुधवार को हुई। जिसमें रेलवे कर्मचारियों की करीब 28 समस्याओं पर चर्चा हुई। जिनमें से अधिकांश मांगों को मान लिया गया। गैंगमैनों को जबरदस्ती खंडहर आवास आवंटित कर दिए। इसका विरोध यूनियन ने किया। जिसके बाद आवंटित किए गए जर्जर आवासों का एडीईएन हरप्रीत सिंह ने निरीक्षण भी किया।
काफी संख्या में रेलवे कर्मचारियों को ऐसे आवास आवंटित कर दिए गए हैं जो बेहद जर्जर हालत में हैं और रहने योग्य नहीं। निरीक्षण के बाद एडीईएन ने भरोसा दिलाया कि जो क्वार्टर रहने योग्य नहीं हैं, उनको खंडहर घोषित कर दिया जाएगा और रोका हुआ है एचआरए वापस दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक में शाखा मंत्री राजेश दुबे, शाखा अध्यक्ष मुशर्रफ खान, कोषाध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सहायक शाखा सचिव बीआर सिंह और अब्दुल समद समेत राजेश कुमार ने भाग लिया।
रेलवे अधिकारियों में एडीएईएन बरेली हरप्रीत सिंह, एसएसई कार्य चमन सिंह शामिल रहे। शाखा मंत्री राजेश दुबे ने बताया इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को भी रखा गया जैसे आरडब्ल्यू विभाग में कारपेंटर की कमी है, रेलवे स्टेशन पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए चेंजिंग रूम और शौचालय बनवाने की मांग उठाई गई, मुख्य यार्ड मास्टर के नये कार्यालय को बनाने का प्रस्ताव दिया गया, पुरानी वाशिंग लाइन में कर्मचारियों के लिए आने जाने के रास्ता का भी प्रस्ताव दिया गया।
