फर्रुखाबाद में सिपाही ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक आवास पर ड्यूटी करके कमरे पर वापस लौटे एक सिपाही ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इटावा के न्यू फ्रेन्डस कालोनी का निवासी सौरभ यादव (37) पुलिस लाइन फतेहगढ़ में तैनात था। वर्तमान …
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक आवास पर ड्यूटी करके कमरे पर वापस लौटे एक सिपाही ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इटावा के न्यू फ्रेन्डस कालोनी का निवासी सौरभ यादव (37) पुलिस लाइन फतेहगढ़ में तैनात था।
वर्तमान में पुलिस अधीक्षक आवास पर पहरा ड्यूटी कर रहा था। आज सुबह सिपाही सौरभ आवास एसपी आवास से ड्यूटी करके फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया में अपने किराये के एक मकान के एक कमरे में पहुंचा।
पढ़ें: पत्रकारों के साथ बदसलूकी के मुद्दे को विधानसभा में उठायेंगे: लल्लू
इसके बाद उसे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फन्दे पर लटका पाया गया। घटना की सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल फतेहगढ़ को भिजवाया। अपर पुलिस अधीक्षक अजेय प्रताप के अनुसार सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। प्रारम्भिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आयी।
