रायबरेली: कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे से पनपा रोष
रायबरेली। थाना क्षेत्र के हिन्दूखेड़ा मजरे बरौंडी गांव की सुरक्षित भूमि व कब्रस्तान की जमीन पर पहले मकान बनाने व अब बाउंड्री खड़ी करके अवैध कब्जा करने वाले युवक के बिरुद्ध ग्रामीणों का गुस्सा सातवे आसमान पर है। पहले शासन प्रशासन को लिखित शिकायत व उसपर कार्यवाही नहीं होने से नाराज दो दर्जन ग्रामीण ने …
रायबरेली। थाना क्षेत्र के हिन्दूखेड़ा मजरे बरौंडी गांव की सुरक्षित भूमि व कब्रस्तान की जमीन पर पहले मकान बनाने व अब बाउंड्री खड़ी करके अवैध कब्जा करने वाले युवक के बिरुद्ध ग्रामीणों का गुस्सा सातवे आसमान पर है। पहले शासन प्रशासन को लिखित शिकायत व उसपर कार्यवाही नहीं होने से नाराज दो दर्जन ग्रामीण ने खीरों थाना पहुंचे। जहां उन्होंने संयुक्त हस्ताक्षर करके एक लिखित शिकायती पत्र पुलिस को देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की।
हिन्दूखेड़ा मजरे बरौंडी गांव में गाटा संख्या 336 कब्रस्तान , 473 बंजर व 324 चराई स्थल दर्ज है । गाटा संख्या 336 कब्रस्तान में शिवकांती यादव व जगत नारायण के पूर्वजों की कब्र है । जिसपर वह लोग दीपक जलाने जाते है । इसी गाटा संख्या 336 की भूमि पर गांव के विनोद गौड़ ने पहले दीवाल व बाद में मकान बनाकर छत डाल दिया है । दीवाल खड़ी होने के दौरान उपजिलाधिकारी लालगंज व तहसील दिवस में इसकी शिकायत की गयी । जिसके बाद राजस्व बिभाग द्वारा विनोद के साथ ही अन्य अवैध कब्जेदारों को उक्त जमीन खाली करने की नोटिस देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया । जिसके बाद से विनोद ने छत डालकर मकान बना लिया ।
पढ़ें- बरेली: जानलेवा हमले में 5 आरोपी बरी, झूठी गवाही में भगवत सरन फंसे
ग्रामीण सुनील कुमार , जगतनारायण , शिवकांती , अमृता देवी , चांद मोहम्मद , पीर मोहम्मद , नफीसा आदि सहित लगभग दो दर्जन ग्रामीणों का आरोप है कि कब्रस्तान की सुरक्षित भूमि पर मकान बनाने के बाद विनोद गौड़ अब हम लोगों के पूर्वजों की कब्र के चारो तरफ बाउंड्री की दीवार खड़ी कर रहे है । जब हम लोगो ने मना किया तो गाली गलौज करते हुए आमादा मारपीट होकर जान से मारने की धमकी दे रहे है। जिसके बाद हम लोग थाने आये है। पूर्व में भी विनोद की शिकायत की गयी। लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई है ।
प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला राजस्व से संबंधित काफी पुराना है। लेकिन राजस्व बिभाग द्वारा कोई लिखित सूचना नहीं दिए जाने के चलते लंबित चल रहा है। निर्माण कार्य रोककर सभी लोगों को समझा बुझाकर वापस कर दिया गया है और राजस्व बिभाग को जमीन की पैमाइश करने हेतु सूचित किया गया है। राजस्व विभाग की ओर से रिपोर्ट मिलते ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
