रायबरेली: सड़क निर्माण न होने से बाबा अनशनकारी हुए नाराज, करेंगे विरोध
रायबरेली। भाजपा विधायक सहित जिले के अधिकारियों की ओर से आश्वासन के बाद भी जब महराजगंज-इन्हौना मार्ग निर्माण शुरू नहीं हुआ तो एक बार फिर बाबा अनशनकारी आक्रामक दिख रहे हैं। उन्होंने तो यह तक कह दिया कि अब भाजपा व उसके सम्भावित प्रत्याशी का खुलकर विरोध करेंगे और गांव-गांव जाकर भाजपा का विरोध करेंगे। …
रायबरेली। भाजपा विधायक सहित जिले के अधिकारियों की ओर से आश्वासन के बाद भी जब महराजगंज-इन्हौना मार्ग निर्माण शुरू नहीं हुआ तो एक बार फिर बाबा अनशनकारी आक्रामक दिख रहे हैं। उन्होंने तो यह तक कह दिया कि अब भाजपा व उसके सम्भावित प्रत्याशी का खुलकर विरोध करेंगे और गांव-गांव जाकर भाजपा का विरोध करेंगे।
एक वार्ता के दौरान बाबा रामकेवल अनशनकारी ने कहा कि महराजगंज से इन्हौना मार्ग व मऊ से सिकन्दरपुर मार्ग की जर्जर हालत को लेकर आठ दिन धरना व तीन दिन आमरण अनशन पर रहे। आखिर में धरना स्थल पर पहुंचे भाजपा विधायक रामनरेश रावत, लोक निर्माण विभाग के एक्सियन डी के कुरील, एडीएम आदि ने लिखित आश्वासन देकर आमरण अनशन को समाप्त कराया। उसके बाद लगभग दो माह बीतने को हैं परंतु एक भी कार्य शुरू न होने व बार बार जानकारी करने पर कागजी लालीपाप दिखाया जा रहा है। जिससे वह खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं और अब वह विरोध का रास्ता अपनाएंगें।
पढ़ें- Ashes Series: आस्ट्रेलिया का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला, स्मिथ को फिर कमान
बाबा रामकेवल अनशनकारी ने आगे कहा कि झूठे आश्वासन देकर उनके ही नहीं पूरी जनता के साथ छल किया गया है। अब वह खुलकर भारतीय जनता पार्टी व उसके सम्भावित प्रत्याशी का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी भी एक सप्ताह का समय है यदि सड़क पर कार्य शुरू ना हुआ तो वह विरोध करेंगे।
ये भी पढ़ें- सीएम प्रमोद सावंत बोले- भाजपा विधायक मिलिंद नाइक पर लगे यौन शोषण के आरोपों की होगी जांच
