राजस्थान: झुंझुनूं में बस पलटने से दो यात्रियों की मौत, तीस यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झुंझुनूं। राजस्थान में झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना इलाके के भैसावता गांव के पास एक बस के पलट जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि करीब 30 यात्री घायल हो गए। सिंघाना थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि बुधवार देर रात लगभग ढाई बजे सूरतगढ़ से कानपुर जाने वाली विजय बस सर्विस की बस …

झुंझुनूं। राजस्थान में झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना इलाके के भैसावता गांव के पास एक बस के पलट जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि करीब 30 यात्री घायल हो गए। सिंघाना थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि बुधवार देर रात लगभग ढाई बजे सूरतगढ़ से कानपुर जाने वाली विजय बस सर्विस की बस भैसावता गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिससे उसमें सवार एक बच्चे एवं एक महिला की मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी घायलों को सिंघाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर रूप से घायल दस लोगों को झुंझुनूं भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें…

गुजरात में रासायनिक संयंत्र में विस्फोट एक व्यक्ति की मौत, 15 अन्य झुलसे

संबंधित समाचार