कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों के अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थाई न्यायाधीश बनाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम ने बंबई उच्च न्यायालय के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों की स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 14 दिसंबर की बैठक में इस बाबत निर्णय लिया और प्रस्ताव बृहस्पतिवार को शीर्ष अदालत की वेबसाइट …

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम ने बंबई उच्च न्यायालय के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों की स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 14 दिसंबर की बैठक में इस बाबत निर्णय लिया और प्रस्ताव बृहस्पतिवार को शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर डाला गया।

बंबई उच्च न्यायालय के इन तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति माधव जयाजीराव जामदार, न्यायमूर्ति अमित भालचंद्र बोरकर और न्यायमूर्ति श्रीकांत दत्तात्रेय कुलकर्णी हैं। कॉलेजियम ने यह सिफारिश करने का प्रस्ताव भी रखा कि न्यायमूर्ति अभय आहूजा को चार मार्च, 2022 के प्रभाव से एक साल के नये कार्यकाल के लिए बंबई उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया जाए।

कॉलेजियम ने एक अन्य फैसले में कलकत्ता उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिरुद्ध रॉय को उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी स्वीकार कर लिया। उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के संबंध में निर्णय लेने वाले तीन सदस्यीय कॉलेजियम में न्यायमूर्ति रमण के अलावा न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें…

राजस्थान: झुंझुनूं में बस पलटने से दो यात्रियों की मौत, तीस यात्री घायल

संबंधित समाचार