रामपुर : चोरी की छह बाइकों के साथ उत्तराखंड के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। स्वार पुलिस चोरी की छह बाइकों के साथ उत्तरांखंड के तीन आरोपियों को पकड़ने के बाद थाने ले आई। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उनका चालान कर दिया गया। तीनों आरोपी चलते फिरते लोगों को बाइक बेच दिया करते थे। …

रामपुर, अमृत विचार। स्वार पुलिस चोरी की छह बाइकों के साथ उत्तरांखंड के तीन आरोपियों को पकड़ने के बाद थाने ले आई। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उनका चालान कर दिया गया। तीनों आरोपी चलते फिरते लोगों को बाइक बेच दिया करते थे। उसके बाद पैसे आपस में बांट लेते थे।

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा जनपद में वाहन चोरों के विरूद्ध अभियान चलाने के सख्त आदेश दिए हैं। 15 दिसंबर को थाना स्वार पुलिस को सूचना मिली कि तीन लोग चोरी की बाइक से स्वार की ओर आ रहे हैं। उसके बाद पुलिस ने बिलासपुर रोड़ पर स्थित पुरैनिया बाग के पास चेकिंग अभियान चलाया। उसके बाद तीनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करने के बाद थाने ले आई। उसके बाद उनकी निशादेही पर चोरी की छह मोटर साइकिल एवं एक मोटर साइकिल की चैसिस व पाटर्स बरामद हुए। उसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोग मिलकर मोटर साइकिलों को चोरी करते हैं। चुराने के उपरांत हम लोग चलते-फिरते व्यक्ति को बेच देते हैं। कभी-कभी मोटर साइकिल के पाटर्स को भी अलग-अलग बेच देते हैं। हमने इन मोटर साइकिलों के अलावा तीन मोटर साइकिल व एक मोटर साइकिल के पार्टस को राणा शुगर मिल के खंडहर में छिपाया है। बाद में पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उनका चालान कर दिया गया। यह सभी बाइक बिलासपुर, स्वार सहित कई थाना क्षेत्रों से चोरी की थी।

संबंधित समाचार