हरदोई: आरएसएस ने शहीदों को किया नमन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नगर के बाल विद्या भवन में आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह में  जनसमूह उमड़ा। भारतीय स्वतंत्रता के 75वें साल पर आयोजित अमृत महोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के 17 नवम्बर से लेकर 16 दिसम्बर तक चले एक महीने के कार्यक्रम के अंतिम चरण में इस समापन समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह का …

हरदोई। नगर के बाल विद्या भवन में आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह में  जनसमूह उमड़ा। भारतीय स्वतंत्रता के 75वें साल पर आयोजित अमृत महोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के 17 नवम्बर से लेकर 16 दिसम्बर तक चले एक महीने के कार्यक्रम के अंतिम चरण में इस समापन समारोह का आयोजन किया गया था।

समारोह का प्रारम्भ प्रांत प्रचारक कौशल ने दीप प्रज्वलित कर एवं शहीदों के परिजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करके किया।इसके बाद स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए समारोह भारत माता की जय और वन्देमातरम के नारों से गुंजायमान रहा।

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक कौशल किशोर ने कहा कि हमारे देश की स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ को हम सभी अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। हमारे देश की आजादी के लिये अनेक वीर देश भक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, जिनमें से कुछ ऐसे देश भक्त भी थे जिनको कोई नहीं जानता है। आज उन सभी देश भक्तों को हम सभी शत-शत नमन करते हैं जिनके बलिदान से देश ने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ दिया था।

प्रान्त विभाग संघचालक शिवस्वरूप, जिला प्रचारक इन्द्रपाल, जिला कार्यवाह संजीव,विनय,रजनीश,दिलीप, विहिप प्रान्त उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष श्रीमती कीर्ति सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा,राजेश अग्निहोत्री, राम बहादुर सिंह,अशोक सिंह आजाद,पारुल दीक्षित , आकाश सिंह,आदि गणमान्य व्यक्तियों का  अपार जनसमूह उपस्थित रहा।समापन समारोह का आयोजन का अमृत आयोजन समिति, हरदोई द्वारा किया गया ।

ये भी पढ़ें- नैनीताल: जिलाधिकारी ने दिव्यांगों के मतदाता पहचान पत्र को लेकर जारी किए निर्देश, सुविधा के लिए जारी हुआ वाट्सएप नंबर

संबंधित समाचार