अयोध्या: टेनी की बर्खास्तगी मांग रहे कांग्रेस कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की ओर से इस्तीफा ना दिए जाने पर शहर में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल की अगुवाई में गांधी पार्क के समक्ष एकत्र हुए। इसके बाद टेनी को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कचहरी के पास पहुंचे, जहां …

अयोध्या। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की ओर से इस्तीफा ना दिए जाने पर शहर में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल की अगुवाई में गांधी पार्क के समक्ष एकत्र हुए। इसके बाद टेनी को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कचहरी के पास पहुंचे, जहां भारी पुलिस बल ने सभी को बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई।

पुलिस के बल प्रयोग में प्रदेश सचिव/जनपद प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा और जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव गिर पड़े और प्रभारी का कुर्ता फट गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया। इससे पहले संबोधित करते हुए हनुमंत विश्वकर्मा ने कहा लखीमपुर खीरी की घटना अत्यंत हृदय विदारक है।

चौतरफा विरोध और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद किसानों के हत्या के दोषी मंत्री के खिलाफ अब तक कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं की गई, जोकि भाजपा के किसान विरोधी चेहरे को बेनकाब करता है। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार अहंकार में डूबी हुई है सरकार के केंद्रीय मंत्री की किसानों की हत्या में संलिप्त उजागर होने के बावजूद दोषी मंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और ना ही उनका इस्तीफा ले रही है जिसका जवाब देश के अन्नदाता समय आने पर इनको देंगे।

पढ़ें- क्रिसमस परेड के दौरान दुर्घटना पीड़ितों के परिवारों से मिलीं जिल बाइडेन

जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों को न्याय दिलाने के लिए भाजपा सरकार के विरुद्ध जब तक उक्त घटना के दोषियों को सजा नहीं मिल जाती और मंत्री का इस्तीफा नहीं ले लेती यह संघर्ष जारी रहेगा।

हनुमंत विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, रूद्र प्रताप सिंह रिशु का चालान कर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय भेज दिया गया, बाकी सभी कांग्रेसजनों को पुलिस लाइन से रिहा कर दिया गया।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव सुनील पाठक, पीसीसी सदस्य अशोक कुमार सिंह, युवा नेता शरद शुक्ला, राजकुमार तिवारी, बृजेश रावत, राजेश तिवारी बाबा, रामनरेश मौर्य, सुनीता निषाद, प्रभात यादव, छविराज व सुनील यादव सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

संबंधित समाचार