अयोध्या: 19 दिसंबर को जीआईसी मैदान से निकलेगी तिरंगा यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में जनपद में चल रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 19 दिसंबर तक महानगर में जगह-जगह भारत माता पूजन व वंदे मातरम गायन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 19 दिसंबर को जीआईसी मैदान में भारत माता पूजन व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया …

अयोध्या। आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में जनपद में चल रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 19 दिसंबर तक महानगर में जगह-जगह भारत माता पूजन व वंदे मातरम गायन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 19 दिसंबर को जीआईसी मैदान में भारत माता पूजन व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

गुरुवार को अमृत महोत्सव समिति के संयोजक महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता के लिए हजारों वीरों ने बलिदान दिया है, लेकिन अंग्रेज इतिहासकारों ने इतिहास में झूठ लिखते हुए समाज में इन वीरों के प्रति मनगढ़ंत कहानियां लिखी हैं। हमें सही इतिहास को समाज के सामने लाना चाहिए। 15 अगस्त 1947 को जब स्वतंत्रता मिली, तो सत्ता लालायित लोगों के चलते भारत का विभाजन हो गया। स्वतंत्रता को 75 वर्ष पूरे होने को हैं। अब अवसर है हम अपनी भूल को सुधारें।

उन्होंने बताया 19 दिसंबर 2021 को अशफाक उल्ला खां की शहादत पर जीआईसी मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और भारत माता आरती का गायन होगा। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार स्वामी सत्य नारायण मौर्या जी द्वारा भारत माता आरती का गायन किया जाएगा।

अयोध्या: बीमारी से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या

थाना महाराजगंज पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम राजेपुर निवासी पूजा कोरी (22) पुत्री केशव राम कोरी ने घर में टीन शेड के नीचे पाइप में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका के पिता केशवराम कोरी ने बताया कि पूजा काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही थी। शायद बीमारी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अयोध्या: बीमारी से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या

संबंधित समाचार