सीतापुर: पांच सौ लीटर अवैध शराब के साथ 22 गिरफ्तार
सीतापुर। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने पांच सौ लीटर अवैध शराब बरामद की। साथ ही पांच शराब बनाने की भट्ठी भी बरामद हुई है। पुलिस ने 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना सदरपुर पुलिस ने 190 लीटर अवैध दारू के …
सीतापुर। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने पांच सौ लीटर अवैध शराब बरामद की। साथ ही पांच शराब बनाने की भट्ठी भी बरामद हुई है। पुलिस ने 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थाना सदरपुर पुलिस ने 190 लीटर अवैध दारू के साथ एक भट्ठी बरामद कर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह थाना रेउसा पलिस ने 100 लीटर अवैध दारू के साथ दो भट्ठी व पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थाना लहरपुर पुलिस ने 100 लीटर अवैध दारू के साथ एक भट्ठी व चार अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना रामपुर कलां पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार। थाना बिसवां पुलिस ने 30 लीटर अवैध शराब के साथ एक भट्ठी व दो अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना कोतवाली नगर वाा थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 20-20 लीटर अवैध शराब के साथ एक-एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है
टैक्स बार कार्यकारिणी का हुआ गठन
सीतापुर। टैक्स बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। जिसमें अध्यक्ष राजेश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, सचिव अमित राठौर, कोषाध्यक्ष ताज अहमद खान, संयुक्त सचिव मोहम्मद शमीम खान, उपाध्यक्ष अश्विनी पाण्डेय मनोनीत हुए। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शशांक गुप्ता, जितेंद्र बाजपेयी, राजीव कुमार शुक्ला आदि अधिवक्तागण मौजूद रहें।
