कानपुर: बैंक कर्मियों की दो दिवसीय प्रदर्शन शुरू, बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप, लोग परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। बैंकों के निजीकरण के विरोध में शहर में बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दो दिवसीय (आज और कल) बैंक कर्मी पूरी तरह राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल पर रहेंगे। वहीं हड़ताल के चलते वित्तिय लेनदेन पूरी तरह ठप हो गया है। बैंकिंग सेवा का लाभ लेने वाले लोग बैरंग लौटने को मजबूर हैं।शनिवार …

कानपुर। बैंकों के निजीकरण के विरोध में शहर में बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दो दिवसीय (आज और कल) बैंक कर्मी पूरी तरह राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल पर रहेंगे। वहीं हड़ताल के चलते वित्तिय लेनदेन पूरी तरह ठप हो गया है। बैंकिंग सेवा का लाभ लेने वाले लोग बैरंग लौटने को मजबूर हैं।शनिवार को ही बैंक खुलेंगे।

बैंक बचाओ, देश बचाओ का नारा देकर बैंकों के निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले बैंक यूनियनों ने हड़ताल का एलान किया है। प्रदेश और देश के सभी सरकारी बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों ने पांडु नगर स्थित रीजनल ऑफिस के बाहर सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए बैंक बचाओ, देश बचाओ का नारा दिया।

8 दिसंबर को ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडेरेशन के अधिकारियों ने इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के साथ बैठक की थी। जिसमें कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इसके बाद बैंक यूनियन ने हड़ताल का एलान कर दिया। बता दें कि मंगलवार को बैंक कर्मियों ने बैंकों के निजीकरण के विरोध में पीएम नरेंद्र मोदी को ऑनलाइन पत्र भी भेजें थे।

आरबीआई कर्मी भी करेंगे विरोध

बैंकों के निजीकरण के विरोध में आरबीआई कर्मचारी भी आ गए हैं। ऑल इंडिया रिजर्व बैंक इंप्लाई एसोसिएशन और ऑल इंडिया रिजर्व बैंक वर्कर्स फेडरेशन ने भी लेटर जारी कर आरबीआई कर्मचारियों को विरोध करने के लिए कहा है। लंच टाइम में गेट पर खड़े होकर आरबीआई कर्मी बैंकों के पक्ष में अपनी ताकत दिखाएंगे।

हड़ताल के एलान के बाद बैंक मैनेजमेंट लगातार अपने कर्मचारियों को हड़ताल न करने की गुजारिश कर रहा है। एसबीआई, कैनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत-अन्य बैंकों ने ट्वीट कर हड़ताल न करने की अपील की है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपने कर्मचारियों और यूनियनों को पत्र लिखकर कहा है कि वे अपने सदस्यों को बैंक के बेहतर ग्रोथ के लिये काम करने के लिये कहें।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : नहर टूटने से खेतों में भरा पानी, गुस्साए किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार