कानपुर: हैलट अस्पताल के वार्ड में फैली गंदगी पर बाल अधिकार आयोग के सदस्य ने जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। उत्तर प्रदेश बाल अधिकार आयोग के सदस्य डॉ. प्रियांशु रंजन ने गुरुवार को हैलट और उर्सला अस्पताल के बाल रोग विभाग में जाकर हाल जाना है। अस्पतालों में साफ सफाई को लेकर वह नाराज हुए। बच्चों के दूध और खाने को लेकर उन्होंने संवेदनशीलता दिखाई। हर बच्चे से पूछा आपने क्या खाया। सबसे पहले …

कानपुर। उत्तर प्रदेश बाल अधिकार आयोग के सदस्य डॉ. प्रियांशु रंजन ने गुरुवार को हैलट और उर्सला अस्पताल के बाल रोग विभाग में जाकर हाल जाना है। अस्पतालों में साफ सफाई को लेकर वह नाराज हुए। बच्चों के दूध और खाने को लेकर उन्होंने संवेदनशीलता दिखाई। हर बच्चे से पूछा आपने क्या खाया। सबसे पहले उर्सला अस्पताल गए वहां बच्चों के भर्ती होने और इलाज की प्रक्रिया देखी।

खाने को लेकर संतुष्ट नहीं थे। मेस भी देखा। भर्ती बच्चों का आंकड़ा लिया है। उसके बाद हैलट अस्पताल के बाल रोग विभाग गए यहां इमरजेंसी में फजलगंज निवासी देवेन्द्र नाथ तिवारी के घर के भर्ती बच्चे अक्षत तिवारी का हाल लिया। पूछा समय से भर्ती हो गए थे यहां किसी तरह परेशानी हुई। दवा मिल रही है या नहीं। खाना ओर दूध मिल रहा है नहीं। देवेन्द्र नाथ तिवारी ने इलाज और सुविधाओं से संतुष्टि जताई। यहां रेजीडेंट डॉक्टर ने उन्हें विस्तार से वर्किंग के बारे में बताया।

आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों की कमी के बारे में ली जानकारी

स्टाफ नर्स सीट पर नहीं थी। वार्ड में भी नहीं थी। इमरजेंसी विस्तार में पहुंचे तो चादरें बदली नहीं गई थी। गंदी चादरों और वार्ड में फैले कूड़े पर आपत्ति दर्ज की। बाल अधिकार आयोग सदस्य डॉ. प्रियांशु रंजन ने सीलिंग फैन में लगे धूल और गंदगी को लेकर नर्सों से सवाल किया। यहां लक्ष्मी,सुमन और नाजिया से हाल लिया। सभी ने इलाज पर संतुष्टि दिखाई और बाहर से दवाएं नहीं लाने की बात कही। शौचालय देखा वहां गंदगी थी। इस बीच विभागाध्यक्ष प्रो. यशवंत राव भी आ गए। उन्होंने आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की लापरवाही और उनकी कमी के बारे में जानकारी दी। प्रो.राव ने एसएनसीयू और आईसीयू में भर्ती बच्चों को भी दिखाया। वहां इलाज से संतुष्ट थे।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर खीरी: प्रमुख पटाखा कारोबारी की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग, कारोबारी समेत दो घायल

संबंधित समाचार