बरेली: शिक्षिका को पीटने वाले दंपत्ति गिरफ्तार, गए जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिशप कॉनराड स्कूल में घुसकर शिक्षिका को पीटने वाली दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में अंगभंग की धारा बढ़ाकर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शिक्षिका के पक्ष में विहिप के साथ-साथ व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों से गिरफ्तारी की …

बरेली, अमृत विचार। बिशप कॉनराड स्कूल में घुसकर शिक्षिका को पीटने वाली दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में अंगभंग की धारा बढ़ाकर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शिक्षिका के पक्ष में विहिप के साथ-साथ व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों से गिरफ्तारी की मांग की थी।

कुछ दिनों पहले सिविल लाइंस की रहने वाले दंपति एकता दयाल और फिरोज दयाल ने बिशप कॉनराड स्कूल में घुसकर वहां की शिक्षिका रोली खुराना के साथ मारपीट की थी। इससे रोली के कान में गंभीर चोट आई और उन्हें एक कान से सुनना बंद हो गया। पुलिस ने डाक्टर की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट में अंग भंग की धारा बढ़ाकर आरोपी दंपति को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर कैंट राजीव ने बताया कि आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब डाक्टर के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

विहिप के दबाव में हुई कार्रवाई
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने दंपति की गिरफ्तारी न होने सीओ प्रथम से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में धारा बढ़ाकर आरोपी दंपति को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही रुहेलखंड अभिभावक सेवा समिति ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग एसएसपी से की थी।

शिक्षिका को पीटने वाले मामले में पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ाकर कार्रवाई की है। —रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

 

संबंधित समाचार