लखनऊ: बीमार अहमद हसन का अस्पताल जाकर सीएम योगी ने लिया हालचाल
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और बीमार चल रहे वरिष्ठ सपा नेता अहमद हसन के स्वास्थ की अस्पताल जाकर जानकारी ली। हृदय रोग से पीड़ित हसन, यहां स्थित लारी कार्डियालॉजी अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री योगी ने देर शाम अस्पताल जाकर हसन से मुलाकात कर सेहत की जानकारी ली। इस …
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और बीमार चल रहे वरिष्ठ सपा नेता अहमद हसन के स्वास्थ की अस्पताल जाकर जानकारी ली। हृदय रोग से पीड़ित हसन, यहां स्थित लारी कार्डियालॉजी अस्पताल में भर्ती हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने देर शाम अस्पताल जाकर हसन से मुलाकात कर सेहत की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ जलशक्ति मंत्री डा महेन्द्र सिंह भी मौजूद थे। गौरतलब है कि अहमद हसन विधानसभा का बुधवार को शीतकालीन सत्र शुरु होने पर विधान परिषद में ही बीमार हो गये थे।
पढ़ें: अति पिछड़ों की भागीदारी से खदेड़ा होबे : ओम प्रकाश राजभर
कल सदन में पेश शोक प्रस्ताव के दौरान वह चक्कर आने के कारण बेहोश होकर गिर गये थे। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अहमद हसन का कुशल क्षेम जानने के लिए विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी और विधान परिषद सदस्य राजेन्द्र चौधरी भी अस्पताल गये।
पिछली सरकारों में नियुक्ति के नाम पर पैसे वसूले जाते थे: CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों में नियुक्ति के नाम पर अभ्यर्थियों से पैसे वसूले जाने का आरोप लगाते हुये कहा कि अतीत के भ्रष्टाचार ने प्रदेश को बिना रीढ़ की हड्डी वाला बना दिया था। योगी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2020 के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देते हुये पिछली सरकारों में नौकरियों के नाम पर होने वाले भ्रष्टाचार को प्रदेश की बड़ी कमजोरी बताया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष के दौरान उनकी सरकार ने जनहित के कामों से बहुत कुछ बदला है। योगी ने कहा कि सरकार बदलने से ही कुछ नहीं होता है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
